फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bajrang Poonia said my eyes on Tokyo Olympics

जकार्ता में बली बने बजरंग, गुरु योगेश्वर दत्त से किया वादा निभाया

Mon, 20 Aug 2018 07:35 AM IST
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 20 Aug 2018 07:35 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Poonia said my eyes on Tokyo Olympics
बजरंग पूनिया

जकार्ता एशियन गेम्स में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया ने अपने गुरु योगेश्वर दत्त से किया वादा पूरा कर दिया। बजरंग ने एशियन गेम्स में जाने से पहले ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त से कहा था कि वह 2014 में इंच्योन एशियन गेम्स में जीते चांदी के पदक को इस बार जरूर सोने में बदलकर लाऐंगे। 

विज्ञापन


बजरंग पूनिया को शुरू से ही पहलवान योगेश्वर दत्त का सहयोग मिला है इसलिए बजरंग उन्हें गुरु मानते हैं। योगेश्वर दत्त ने बताया कि वह जब भी साथ रहते हैं तो अधिकतर कुश्ती को लेकर ही बात होती है। बजरंग से उम्मीद रहती है कि वह हर जगह देश का नाम रोशन करके आएगा। 2014 में इंच्योन एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुके बजरंग से कहा था कि इस बार तिरंगा सबसे ऊपर होना चाहिए। बजरंग ने तब वादा किया था कि वह उनकी, देश और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और इस बार गोल्ड मेडल लेकर आएगा। बजरंग को योगी ने कई टिप्स दिए थे, खासकर डर को दूर कर फाइट लड़ने और मनोबल को गिरने नहीं देने की सलाह दी थी।
विज्ञापन


ओलंपिक टारगेट, वर्ल्ड चैंपियनशिप की जंग भी लड़ूंगा : बजरंग
उम्मीद थी कि गोल्ड मेडल जरूर जीतूंगा। मेडल हर उस देशवासी के लिए है, जिसने मेडल की उम्मीद रखी थी और जीत की दुआ की थी। अब वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप होगी, उसके लिए लगातार जंग जारी रहेगी। जंग यहीं रुकने वाली नहीं है, टोक्यो ओलंपिक पर नजर है। देश के लिए ओलंपिक मेडल जीतना मेरा सपना है। - बजरंग पूनिया, जकार्ता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद फोन पर
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed