{"_id":"e051a8e2504eac4d93c0af3a1de6f40d","slug":"bajaj-led-on-border-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज की एलईडी से रोशन होंगी भारतीय सीमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज की एलईडी से रोशन होंगी भारतीय सीमाएं
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Dec 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर हो, तरनतारन या बरनाला के साथ मंडी और लेह...सभी सीमाओं पर उपयोग किए जाने वाले हाई मास्ट फ्लैग में एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे रोशनी की रेंज भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
अब देश की प्रमुख सीमाओं पर निगहबानी एलईडी लाइटों से होगी। बजाज इलेक्ट्रिकल्स ऐसा करने जा रहा है।
इसकी रोशनी की चमक अब हाईक्वालिटी एलईडी से दिखाई देगी। चंडीगढ़ के होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कंपनी के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर पीएस टंडन ने कहा कि बजाज इलेक्ट्रिकल्स को अब स्थापना के 75 साल हो चुके हैं।
विज्ञापन
अब कंपनी का फोकस एलईडी की ओर ज्यादा है। सीमाओं की निगहबानी में अभी हाई मास्ट फ्लैग लगाए जाते थे। इनमें पंजाब, जम्मू कश्मीर, तरनतारन, तपा मंडी, बरनाला, मुक्तसर, लेह और चुंसल में ये फ्लैग लगाए गए थे।
विज्ञापन
इन हाईमास्ट फ्लैग में एलईडी का उपयोग करके उनको चेंज करने की योजना है। अमृतसर और फिरोजपुर जोन के भारत और पाकिस्तान की सीमा पर भी इसी का उपयोग किया जाता है।
जल्द ही एलईडी की बेस्ट क्वालिटी को यहां लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे बिजली की खपत में भी 50 फीसदी तक की कटौती होगी।
उन्होंने बताया कि कंपनी की चंडीगढ़ शाखा ने जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है। नवंबर में 105.22 करोड़ रुपये की सेल्स दर्ज की गई।
इस शाखा ने आठ बजाज वर्ल्ड आउटलेट्स लांच किए। कंपनी ने जम्मू-ऊधमपुर हाईवे प्रोजेक्ट के विद्युतीकरण की दिशा में 4.17 करोड़ रुपये का आर्डर प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि मर्फी रिचर्ड्स के सहयोग से पंखों से लेकर आईएलईडी की रेंज लाई जाएगी।