{"_id":"57c98e2f4f1c1b660b2cbbca","slug":"bains-brothers-told-main-purpose-of-formar-mp-navjot-singh-new-party-awaaz-e-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई पार्टी बनाने का असली मकसद बताया सिद्धू के साथी ने, क्या होगा प्लान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पार्टी बनाने का असली मकसद बताया सिद्धू के साथी ने, क्या होगा प्लान?
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 03 Sep 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
बैंस बंधु और परगट सिंह के साथ मिलकर सिद्धू ने बनाई पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिद्धू ने नई पार्टी का ऐलान करके राजनीति में हलचल मचा दी है। वहीं, उनके साथी बता रहे हैं इस कदम को उठाने का असली मकसद। पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू, आजाद विधायक बैंस ब्रदर्स और जालंधर से विधायक परगट सिंह के नए राजनीतिक मंच आवाज-ए-पंजाब के संयोजक नवजोत सिंह सिद्धू होंगे। अगले दो तीन दिन में इस संगठन की रणनीति का एलान कर दिया जाएगा।
यह जानकारी आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस ने शुक्रवार को दी। सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब के आजमाए हुए चौकीदार एक मंच पर आए हैं। ये वो लोग हैं, जिनका प्रोफेशन राजनीति करना नहीं, बल्कि पैशन है। बैंस ने कहा कि क्षेत्रीय राजनीति के गैप को भरने का प्रयास किया गया था। कभी अकाली दल क्षेत्रीय राजनीति करता था, लेकिन अब वह कारपोरेट हो गया, कारोबारी हो गया।
बैंस का मानना है कि देश की राजनीति में क्षेत्रीय दलों का अहम रोल है। ऐसी पार्टियां राज्य के हितों के लिए संघर्ष करती हैं। हालत यह है कि बाहर के लोग आकर पंजाब में चैलेंज कर रहे हैं। वे 117 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं तो पंजाब के जुनूनी लोग क्यों आगे नहीं आ सकते। उन्होंने हमेशा ही एक विजन के साथ राजनीति की है। बैंस बोले कि आप का पंजाब से कोई लगाव नहीं है और न कोई मिशन है। वे पंजाब को एक जंपिंग स्प्रिंग की तरह उपयोग कर रहे हैं।

पंजाब से नशा और भ्रष्टाचार खत्म करना मकसद
बैंस बंधु और परगट सिंह के साथ मिलकर सिद्धू ने बनाई पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
सिमरजीत ने कहा कि नया मंच पंजाब से नशा और भ्रष्टाचार को खत्म करेगा। सूबे को आर्थिक बदहाली से बाहर निकालेगा। बैंस ने दावा किया कि चुनाव के बाद किसी भी पार्टी से तालमेल की जरूरत नहीं होगी। मंच अपने दम पर बहुमत लेकर सरकार बनाएगा।
उनका तर्क है कि मिशन-2017 पंजाब का भविष्य तय करेगा। वहीं बलविंदर सिंह बैंस ने कहा कि विस चुनाव में सच और झूठ के बीच मुकाबला होगा। बलविंदर ने कहा कि जो भी पंजाब के प्रति ईमानदार है, उसका मंच में स्वागत है। बलविंदर ने आह्वान किया कि निकलो बाहर मकानों से, दुकानों से, जंग लड़ो बेईमानों से।
श्री अकाल तख्त पर टिप्पणी पर क्यों नहीं बोले थे छोटेपुर
सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि सिखों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से बढ़ कर कुछ नहीं है। जब आप नेताओं ने श्री अकाल तख्त साहिब पर टिप्पणी की थी, मर्यादा का सवाल आया था, तब सुच्चा सिंह छोटेपुर ने आवाज क्यों नहीं बुलंद की। छोटेपुर के मंच में आने की संभावना पर बैंस ने कहा कि सभी ईमानदार और जुनूनी लोगों का, जो पंजाब का हित चाहते हैं, स्वागत है।