{"_id":"58dc0aab4f1c1b841663dcc8","slug":"bains-brothers-take-the-seat-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंस बंधुओं की सीट को लेकर 'आप' का वेल में धरना, फूलका ने साजिश का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंस बंधुओं की सीट को लेकर 'आप' का वेल में धरना, फूलका ने साजिश का आरोप लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Mar 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
बैंस बंधुओं की सीट को लेकर आप ने वेल में दिया धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी और लोक इंसाफ पार्टी गठजोड़ ने सत्ताधारी पक्ष पर सदन में सीटों के बंटवारे में पक्षपात का आरोप लगाते हुए बुधवार को सदन के वेल में धरना दिया और नारेबाजी की। यह मामला उस समय गरमाया जब स्पीकर ने बैंस बंधुओं की कोई भी बात तब तक नहीं सुने जाने का फरमान सुनाया, जब तक कि वे अपनी निर्धारित सीटों पर जाकर नहीं बोलते। बैंस बंधु नेता प्रतिपक्ष एचएस फूलका की सीट के साथ लगती बैंच पर बैठे थे, जोकि आम आदमी पार्टी के विधायकों के लिए निर्धारित की गई है।
बैंस बंधुओं ने बुधवार को शून्य काल से लेकर सरकार द्वारा वोट आन अकाउंट पेश किए जाने तक विभिन्न मुद्दों पर बहस में शामिल होने का प्रयास किया और स्पीकर से बार-बार अपनी बात कहने के लिए समय मांगा। हालांकि स्पीकर ने यह कहते हुए साफ इंकार कर दिया कि जब तक दोनों अपनी बैंच पर नहीं जाएंगे, सदन में उनकी कोई बात रिकार्ड नहीं होगी। इस पर आम आदमी पार्टी के चीफ व्हिप सुखपाल खेहरा ने भी स्पीकर से आग्रह किया कि चूंकि लोक इंसाफ पार्टी के साथ आप का चुनाव पूर्व से गठजोड़ है, ऐसे में दोनों दलों के बीच रणनीति बनाने के लिए बैंस बंधुओं को आप विधायकों की बैंचों के साथ ही बैठने दिया जाए।
खैरा ने इस संबंध में सदन के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी आग्रह किया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। हालांकि कांग्रेस विधायक राजा वड़िंग ने कहा कि वे भी कैप्टन के साथ बैठना चाहते हैं तो क्या उन्हें भी ऐसा करने दिया जाएगा? बैंस बंधुओं के लिए नेता प्रतिपक्ष ने भी स्पीकर के आग्रह किया, लेकिन स्पीकर द्वारा उस पर अगले सत्र में विचार करने की बात ही कही गई।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एचएस फूलका ने विधानसभा में बैंस बंधुओं को बोलने का मौका न दिए जाने पर कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार आम आदमी पार्टी और लोक इंसाफ पार्टी के गठबंधन से इतना डर गई है कि दोनों को सदन में इकट्ठे नहीं बैठने दिया जा रहा। इसके बाद आप के विधायक वेल में आकर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।