फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bail to accused who transferred shares from demat account of NRI public prosecutor

Chandigarh News: एनआरआई सरकारी वकील के डीमैट खाते से शेयर ट्रांसफर करने वाले आरोपी को जमानत

Mon, 02 Sep 2024 06:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Bail to accused who transferred shares from demat account of NRI public prosecutor
चंडीगढ़। एनआरआई सरकारी वकील के डिमेट खाते से शेयर की जालसाजी कर आगे ट्रांसफर करने के आरोपी प्रवीण कुमार भारद्वाज को जिला अदालत ने जमानत दे दी है। जुलाई 2022 को आरोपी के खिलाफ सेक्टर-34 थाना पुलिस ने विश्वासघात, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन




प्रवीण कुमार सेक्टर-34 में स्थित कंपीटेंट फिनमेन प्राइवेट लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर के रूप में काम करता था। साल 2015 में उसने कंपनी छोड़ दी थी। परविंदर कौर भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि प्रवीण की ओर से उनके डीमैट अकाउंट से शेयर फर्जी ढंग से अपने पारिवारिक सदस्यों के खातों में ट्रांसफर किए गए थे। आरोप के मुताबिक अक्तूबर 2012 को एचडीएफसी बैंक के 790 शेयर आरोपी ने मां के खाते में ट्रांसफर किए। वहीं, 2013 में जिंदल कोटेक्स के 4308 शेयर भी आगे ट्रांसफर किए। शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्हें 3.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed