फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bail plea of ??two accused of making remarks on girls and blowing notes rejected

लड़कियों पर फब्तियां कसने और नोट उड़ाने के दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

Thu, 19 May 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bail plea of ??two accused of making remarks on girls and blowing notes rejected
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित गर्ल्स कॉलेज के बाहर लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी करने और नोट उड़ाने के मामले में जिला अदालत ने आरोपी दीपक कुमार उर्फ अनिकेत और वरुण की जमानत याचिका खारिज कर दी। तीसरे आरोपी दीपांशु की जमानत याचिका पहले ही खारिज की जा चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि पीड़ित लड़कियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को आनंदपुर साहिब से गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को कुछ लड़कियां सेक्टर-36 स्थित गर्ल्स कॉलेज से अपने घर जा रहीं थीं। कॉलेज के बाहर तीन लड़के अपनी गाड़ी में घूम रहे थे। लड़कों ने कार का सनरूफ खोला और लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी। इसके बाद लड़कियों पर 20-20 के नोट उड़ाने लगे। एक लड़की ने अपने फोन में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। इससे लड़के भड़क गए और लड़की से फोन छीनने की कोशिश करने लगे। इसके बाद लड़कियों ने मामले की शिकायत सेक्टर-36 थाना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed