{"_id":"66bd2d5606b19838970b8424","slug":"bail-application-of-the-accused-who-luxuriated-in-the-hotel-after-appearing-in-the-court-canceled-chandigarh-news-c-16-pkl1043-492997-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अदालत में पेशी के बाद होटल में ऐश करने वाले आरोपी की जमानत अर्जी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अदालत में पेशी के बाद होटल में ऐश करने वाले आरोपी की जमानत अर्जी रद्द
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत में विदेश भेजने के नाम लोगों से करोड़ों की ठगी करने के मामले में आरोपी दविंद सिंह गिल को अदालत में पेश होने के बाद होटल में जाकर ऐश करने के मामले में जमानत अर्जी रद्द कर दी है। वहीं, उसका साथ देने वाले एएसआई जसबीर सिंह की जमानत अर्जी पहले ही रद्द हो चुकी है।
आरोपी के खिलाफ सेक्टर-36 थाना पुलिस ने एक मई को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में यह केस दर्ज किया था। 30 अप्रैल 2024 को गिल को एक आपराधिक मामले में एएसआई जसबीर और कांस्टेबल संदीप की ओर से बुड़ैल जेल से कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश किया जाना था। हालांकि जसबीर ने सरकारी गाड़ी नहीं ली और न संदीप को साथ लेकर गया। वह गिल को प्राइवेट गाड़ी में पेशी के बाद मोहाली के एक होटल में ले गया,। इसके बाद उसे बुड़ैल जेल पहुुंचाया। पुलिस को पता चला कि गिल को अनुचित लाभ देने के बदले जसबीर को गिल से रिवार्ड मिलता था। पुलिस ने संबंधित होटल की सीसीटीवी समेत कॉल रिकाॅर्ड भी निकाला। जांच के बाद पुलिस ने एएसआई जगबीर को गिरफ्तार किया था।