फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   badal, sangat darshan, chief minister badal, akali dal, aam aadmi party, lambi, punjab

मौसमी परिंदों जैसे नेताओं से सचेत रहें लोग: मुख्यमंत्री

Wed, 06 Apr 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Wed, 06 Apr 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
badal, sangat darshan, chief minister badal, akali dal, aam aadmi party, lambi, punjab
राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल - फोटो : amarujala
राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सूबे के हित सिर्फ शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के हाथों में सुरक्षित हैं। राज्य के लोगों को मौसमी परिंदों जैसे नेताओं से सचेत रहना चाहिए। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता मौसमी परिंदों की तरह ही चुनाव के समय नजर आने लगते हैं। जैसे अब विधान सभा चुनाव निकट आ रहा है तो यह नेता प्रदेश में नजर आने लगे हैं। जहां आप आम आदमी पार्टी के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है, वहीं पंजाब की सबसे बड़ी दुश्मन कांग्रेस सरकार नए हथकंडे अपनाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


लोगों को इन नेताओं से बचना चाहिए। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यह बात मंगलवार को लंबी हलके में दूसरे दिन संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इन दोनों सियासी दलों को उनकी बातों और दावों के आधार पर नहीं बल्कि इनके काम के आधार पर परखने की जरुरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लीडरशिप पंजाब के मुद्दों पर गिरगिट की तरह रंग बदल रही है। यह पार्टी राज्य के हितों की रक्षा कैसे कर पाएगी। जबकि कांग्रेस पार्टी का पंजाब के  प्रति सौतेला व्यवहार किसी से नहीं छिपा। बादल बोले कि क्या पंजाब के लोग उस कांग्रेस पार्टी को माफ कर पाएंगे जिसने पंजाब से उसकी राजधानी, पानी का हिस्सा व पंजाबी बोलने वाले क्षेत्र छीन लिए हैं। कांग्रेस के हाथ तो 1984 के कत्लेआम में मारे गए बेकसूर सिखों के खून से रंगे हुए हैं।
विज्ञापन


पंजाब और पंजाबियों की कुर्बानियों के इतिहास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिअद ने हमेशा ही पंजाब के हितों की खातिर आगे होकर लड़ाईयां लड़ी हैं। हमेशा ही पंजाब के साथ होने वाली धक्केशाही के खिलाफ आवाज बुलंद की है। पंजाब के विकास को पहल दी है। पंजाब एग्रो फूड कार्पोरेशन के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली के निवास पर प्रेसवार्ता दौरान सीएम ने कहा कि यह बेहद चिंता की बात है कि विपक्षी दल हर मुद्दे का सियासीकरन कर रहे हैं। आज सियासत विचारों की लड़ाई नहीं रह गई। बल्कि सियासतदानों ने इसे एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने के मैदान में तब्दील कर दिया है। सीएम ने गांव कबरवाला, कट्टियांवाली, पक्की टिब्बी, डबवाली ढाब, शामखेड़ा आदि में संगत दर्शन कर पंचायतों की मुश्किलें सुनीं और ग्रांटें दीं। इस मौके परमिंदर सिंह कोलियांवाली, प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, जल सप्लाई विभाग के सचिव अजोए कुमार शर्मा, प्रमुख सचिव कुमार अमित, डीसी सुमित जारंगल, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल समेत अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed