फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bad weather will not stop at street lights

खराब मौसम में भी बंद नहीं होंगी स्ट्रीट लाइटें

Sun, 08 Dec 2013 08:45 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Sun, 08 Dec 2013 08:45 AM IST
विज्ञापन
Bad weather will not stop at street lights
शहर में अब खराब मौसम होने पर भी स्ट्रीट लाइटें बंद नहीं होगी। वहीं, वोल्टेज कम या अधिक होने पर भी स्ट्रीट लाइटों के तार नहीं जलेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम ने इस समस्या से लोगों को सदा के लिए मुक्ति दिलाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत स्ट्रीट लाइटों में अर्थ का तार डाला जाएगा। साथ ही नए सिरे से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत होगी।

नगर निगम ने यह प्रोजेक्ट फेज-3ए की लाइटों से लेकर डिप्लास्ट चौक तक शुरू किया है। इसके तहत सड़क के दोनों तरफ लगी स्ट्रीट लाइटों में अर्थ का तार डाला जा रहा है।
विज्ञापन


साथ ही स्ट्रीट लाइटों में लगे पुराने जंक्शन बॉक्स को हटाया जा रहा है। इनकी जगह नए सफेद रंग के जंक्शन बॉक्स लगाए जा रहे हैं। यह काम एक प्राइवेट कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम द्वारा यह काम उस समय शुरू कराया है, जब अक्सर विभिन्न इलाकों में लाइटें खराब होने की शिकायतें सामने आती हैं।

दूसरे जब टीम मरम्मत को जाती है। तो पता चलता है कि पूरी वायरिंग ही जल गई। निगम के थिंक टैंक ने काफी मंथन के बाद यह फार्मूला तैयार किया है। इससे निगम मुलाजिमों की दौड़ बचेगी।

हर साल मरम्मत पर होने वाला खर्च भी कम होगा। निगम अधिकारियों की मानें तो आने वाले समय में अन्य इलाकों की स्ट्रीट लाइटों में अर्थ का तार डाला जाएगा।

बारिश के दिनों में नहीं लगेगा करेंट का झटका
जब स्ट्रीट लाइटों में अर्थ का तार डालने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसके बाद बारिश के दिनों में स्ट्रीट लाइटों से लगने वाले करेंट का खतरा भी कम हो जाएगा।

जिक्रयोग है कि गत वर्ष मटौर में एक युवक को स्ट्रीट लाइट के पोल से करेंट लग गया था। इसके बाद लोगों ने काफी हंगामा किया था।

जंक्शन बॉक्स नहीं होंगे चोरी
स्ट्रीट लाइटों में लगे जंक्शन बॉक्सों को भी अब शरारती तत्व नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों के नए जंक्शन बॉक्सों को सीमेंट में ही पक्का किया जा रहा है।


साथ ही स्ट्रीट लाइटों के बल्ब आदि भी बदले जा रहे हैं। साथ ही स्ट्रीट लाइटों के रास्ते में आ रहे पेड़ों की भी छंटाई की जा रही है। उम्मीद है कि डिप्लॉस्ट से फेज-3ए तक की लाइट इस महीने से चलना शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed