फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bad road of rambag

रामबाग-टिपरा रोड की हालत खस्ताहाल

Mon, 02 Dec 2013 08:03 PM IST
अमर उजाला, कालका
अमर उजाला, कालका Updated Mon, 02 Dec 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
bad road of rambag

रामबाग-टिपरा रोड पर रामबाग स्थित पुल से लेकर एनएच-5 संपर्क मार्ग तक की सड़क लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि परेशानी का सबब बन गई है।

विज्ञापन


बेशक कालका में बने भवनों में शुरू हुई नई अदालत से क्षेत्रवासियों को सहूलियत मिलने लगी है, लेकिन कोर्ट परिसर तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों की हालत खस्ता बनी हुई है।
विज्ञापन


सड़क पर बने बड़े-बडे़ गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों के लिए और मुसीबत हो गई है। वाहनों की आवाजाही के दौरान उन पर गंदे पानी के छींटे पड़ते हैं।

स्थानीय निवासी विवेक गौतम ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों में बरसात का पानी जमा होने से मच्छरों की समस्या बढ़ गई है।

सितार चंद ने बताया कि जब से इस मार्ग के पास स्थित किसान साप्ताहिक मंडी की जगह अदालत बनी है, तब से यह मार्ग ज्यादा व्यस्त हो गया है। इसलिए इसकी मरम्मत भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिंकू शर्मा ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन कोई न कोई घटना घटित होती रहती है। हाल ही में एक स्कूटर सवार सड़क पर बने गड्ढे में गिर गया था, जिसे काफी चोटें आई थीं।

नगर निगम कालका जोन के एमई एसके गोयल ने कहा कि पुल से लेकर हाईवे तक जा रही सड़क के लिए हाउस मीटिंग में 65 लाख रुपये पास हो गए हैं। जल्द ही इसका एस्टीमेट बनाकर टेंडर करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed