फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bad news for ctu drivers and conductors

सीटीयू के ड्राइवर, कंडक्टरों के लिए बुरी खबर

Tue, 10 Mar 2015 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Mar 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
bad news for ctu drivers and conductors

सीटीयू भी अब आउटसोर्सिंग करेगा और इन कर्मियों को घंटों के हिसाब से भुगतान करेगा। यानी जितने घंटे काम उतना ही वेतन।

विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे घाटे को कम करने के लिए ऐसा पहली बार किया जा रहा है। अभी तक सीटीयू में जितना भी स्टाफ है वह फुल टाइम है। अधिकतर स्टाफ को सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में ही ड्यूटी पर बुलाया जाएगा। जल्द ही 230 कंडक्टरों और ड्राइवरों को आउटसोर्स किया जाएगा।

मेट्रो की तर्ज पर लगेगा रूट मैप:
यात्रियों की सहूलियत के लिए मेट्रो की तर्ज पर बस रूट मैप लगाया जाएगा। इससे अगले बस स्टॉप का पता चल सकेगा।

नए रूट प्लान की तैयारियों में जुटा विभाग:
ट्रांसपोर्ट विभाग नए रूट प्लान को लागू किए जाने की तैयारियों में जुटा है। लोगों के सुझाव के बाद इसे अप्रैल में लागू किया जाना है। लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए शहर के सभी मेन डेस्टिनेशंस पर रूट मैप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


लोगों को समझाने के लिए सीटीयू का एक कर्मी भी वहां मौजूद रहेगा। एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में इसे लेकर सेमीनार आयोजित किए जाएंगे ताकि नए बस नंबर लोगों को आसानी से याद हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed