फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Babita Phogat, Subhas Barala among 14 leaders appointed chairman of various board, corporations in Haryana

बबीता फौगाट बनीं महिला विकास निगम की चेयरमैन, 14 भाजपा-जजपा नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Thu, 15 Oct 2020 10:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 15 Oct 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Babita Phogat, Subhas Barala among 14 leaders appointed chairman of various board, corporations in Haryana
बबीता फौगाट, सुभाष बराला। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा सरकार ने बरोदा उपचुनाव से पहले राजनीतिक नियुक्तियां कर सत्ता में संतुलन साधने की कोशिश की है। गुरुवार को 14 नए चेयरमैन व एक वाइस चेयरमैन की नियुक्ति की गई। भाजपा विधायकों, नेताओं के साथ जजपा विधायकों, पूर्व विधायकों व निर्दलीय विधायकों को चेयरमैन की कुर्सी मिली है। लंबे समय से नियुक्तियों को लेकर चंडीगढ़ से दिल्ली तक माथापच्ची चल रही थी।

विज्ञापन


पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो, होडल के भाजपा विधायक जगदीश नैयर को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम, बादशाहपुर के निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद को हरियाणा कृषि उद्योग निगम, बरवाला के जजपा विधायक जोगी राम सिहाग को आवास बोर्ड, हरियाणा, शाहबाद के जजपा विधायक रामकरण को शुगरफेड एवं नरवाना के जजपा विधायक राम निवास को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय पहलवान व बीते सप्ताह खेल उपनिदेशक की नौकरी छोड़ चुकी बबीता फोगाट को हरियाणा महिला विकास निगम का चेयरमैन बनाया गया है। कैथल के कैलाश भगत हैफेड, करनाल की निर्मल बैरागी हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, यमुनानगर जिले के राम निवास गर्ग हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी के अरविंद यादव को हरको बैंक, भिवानी के मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग, सोनीपत के पवन खरखोदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम एवं गुहला के रणधीर सिंह पुत्र ईश्वर सिंह को हरियाणा डेयरी विकास संघ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कुरुक्षेत्र के धूमन सिंह किरमच सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के वाइस-चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।

जजपा के नए चेयरमैन ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का जताया आभार
हरियाणा सरकार के विभिन्न बोर्ड व निगमों में गठबंधन सरकार में सहयोगी जननायक जनता पार्टी के तीन विधायकों समेत पार्टी के पांच नेताओं को चेयरमैन बनाया गया है। पार्टी के नवनियुक्त सभी चेयरमैन ने नई जिम्मेदारी देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया। 

विधायक जोगीराम सिहाग हरियाणा आवास निगम के पूर्व चेयरमैन हैं। रामकरण काला 2014 के विधानसभा चुनाव में मात्र 562 वोटों से जीतने से चूक गए थे। नरवाना से पार्टी विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पहली बार विधायक बने हैं। एक कर्मचारी नेता रहने के साथ-साथ क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी हैं। 

पवन खरखौदा गत विधानसभा चुनाव में बहुत करीबी मुकाबले में जीत से चूक गए थे। इससे पहले 2014 में आजाद उम्मीदवार के तौर पर खरखौदा सीट पर चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे। पवन के दादा भरत सिंह गांव खरखौदा के लंबे समय तक सरपंच थे और खरखौदा कमेटी के पूर्व चेयरमैन भी थे। गुहला से जजपा विधायक के बेटे रणधीर सिंह को चेयरमैन लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed