फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   baba ramdev became brand ambassador of haryana, 5 reason

बाबा रामदेव के ब्रांड एंबेसडर बनने के 5 मायने

Fri, 16 Jan 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार/चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Jan 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev became brand ambassador of haryana, 5 reason

हरियाणा में योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की पहल पर बाबा रामदेव को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश को योग और आयुर्वेद में विश्व का सिरमौर राज्य बनाने के लिए बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण का मार्गदर्शन लिया जाएगा। विश्व का पहला हर्बल फॉरेस्ट हरियाणा में बनाया जाएगा।

विज्ञापन


6500 गांवों में योगशालाएं खोली जाएंगी
दिव्य योग मंदिर में गुरुवार को पत्रकारों से विज ने कहा कि हरियाणा के 6500 गांवों में योगशालाएं खोली जाएंगी। इन योगशालाओं में योग और पांच क्षेत्रीय खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक पीटीआई शिक्षक को भी योग सीखने के लिए पतंजलि भेजा जाएगा।
विज्ञापन


आयुर्वेदिक कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए कुरुक्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। हरियाणा के आयुष विभाग में कार्यरत 550 आयुर्वेदिक डाक्टरों को भी पतंजलि योगपीठ में रिफ्रेशर कोर्स करवाया जाएगा, जिससे वे प्राचीन औषधियों की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर मरीजों का उपचार कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व का पहला हर्बल फारेस्ट हरियाणा में

baba ramdev became brand ambassador of haryana, 5 reason

विज ने कहा कि हरियाणा में हजारों एकड़ भूमि पर विश्व का पहला ‘वर्ल्ड हर्बल फारेस्ट’ बनाया जाएगा, जिसमें विश्व की करीब 25 हजार से अधिक प्रजातियों के औषधीय पौधों को लगाया जाएगा। दुनिया में बनने वाला यह अपनी तरह का पहला हर्बल फॉरेस्ट होगा, जोकि जंगलों में जड़ी- बूटियों के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देगा।

हरियाणा विश्व में योग व आयुर्वेद की राजधानी
हरियाणा को विश्व में योग व आयुर्वेद की राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ‘योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान’ बनाया जाएगा। इस संस्थान में विश्व स्तर की आधुनिकतम और प्राचीन विधाओं का समायोजन कर मरीजों को उपचार दिया जाएगा।

इस मामले में बाबा रामदेव ने कहा कि पूरे हरियाणा में चरित्र निर्माण का कार्य योग स्थलों के माध्यम से किया जाएगा। रामदेव ने कहा कि एंबेसडर बनने पर दायित्व बढ़ गया है, लेकिन हरियाणा को योगमय करने का काम वे करके रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed