{"_id":"5e7280068ebc3e76cc27aff6","slug":"baba-came-to-beg-flew-ten-thousand-women-chandigarh-news-pkl3699879168","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीख मांगने आए बाबा ने महिला के दस हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीख मांगने आए बाबा ने महिला के दस हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-46 में बाबा व उसके साथ आई महिला भीख मांगने का झांसा देकर महिला के दस हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सोमा रानी ने बताया कि वह सेक्टर-46 में रहती है। बीते मंगलवार को उसके घर में बाबा और उसके साथ एक महिला भीख मांगने आए। उन्होंने पहले 10 रुपये मांगे और फिर 100 रुपये मांगने लगे। 100 रुपये देने पर 500 रुपये देने को कहा। 500 लेकर आई तो उन लोगों ने कहा कि जितने भी रुपये हैं लेकर आओ। इन पैसों को बाबा से हाथ लगवाकर वापस कर देंगे। इसके बाद उसने 10 हजार रुपये लाकर टेबल पर रख दिए।
बाबा ने बोला कि बिना देखे अंदर जाओ। अंदर जाकर बाहर आई तो टेबल से रुपये चोरी हो गए थे। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।