{"_id":"615a13868ebc3e93ff1c2294","slug":"ba-offline-classes-started-in-dav-college-chandigarh-news-pkl4289019106","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कॉलेज में बीए की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी कॉलेज में बीए की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में सोमवार से बीए तीसरे सेमेस्टर की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। वहीं बीए पांचवें सेमेस्टर की कक्षाएं 18 अक्तूबर से शुरू होंगी। अभी इनकी कक्षाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी। कॉलेज ने अन्य सभी विभागों और कोर्स की ऑफलाइन कक्षाएं पहले ही शुरू कर दी है। वहीं कॉलेज अब ऑनलाइन मोड की पढ़ाई बंद करने की स्थिति में हैं।
डीएवी के मीडिया प्रभारी पुनीत ने बताया कि अब लगभग सभी कोर्स की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सोमवार से बीए के लिए भी कॉलेज खोल रहे हैं। अभी प्रथम वर्ष के दाखिले चल रहे हैं, इसलिए उनकी कक्षाओं में समय लगेगा। तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की कक्षाओं की योजना बना ली गई है। अभी तक जिन कोर्स की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की गई हैं, उनमें विद्यार्थियों की उपस्थिति 70 प्रतिशत तक है जो लगभग सामान्य है। अभी हम सिर्फ ऑफलाइन कक्षाएं ले रहे हैं, अगर कोई विद्यार्थी बीमार है तो उसे कक्षा के नोट्स भेज दिए जाते हैं। जरूरत पड़ने पर शिक्षक अतिरिक्त कक्षा लेकर भी पढ़ा देते हैं। वहीं विद्यार्थियों की तरफ से पूर्व काउंसिल अध्यक्ष लक्षित ने बताया कि विद्यार्थी कॉलेज आ रहे हैं। ऑनलाइन कक्षाओं पर विद्यार्थियों ने विरोध जताया था, क्योंकि इसमें पढ़ाई बहुत प्रभावित हुई है।