फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BA examination postponed due corona student hangs himself

कोरोना के चलते स्थगित हुई बीए की परीक्षा तो छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 01 Aug 2020 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
BA examination postponed due corona student hangs himself
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बीए फाइनल ईयर की परीक्षा नहीं होने से परेशान एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से लटकता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्र को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सेक्टर-38 निवासी करण वर्मा (22) को मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की है। करण की बड़ी बहन नीशू ने बताया कि उनका परिवार सेक्टर-38 स्थित मकान नंबर 2515 में रहता है। करण घर में सबसे छोटा था। दोपहर को मां दूसरे कमरे में थी, जबकि वह खुद दफ्तर गई थी। इस दौरान करण ने कमरे में फंदा लगा लिया। लॉकडाउन की वजह से पिछले कई महीने से बीए की परीक्षा की तिथि स्थगित हो रही थी। इससे मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वहीं, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है। जहां कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

मानसिक तौर से परेशान व्यक्ति ने दी जान
वहीं, सेक्टर-52 स्थित मकान नंबर 3058-बी में अश्वनी सूद (58) ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10.15 बजे की है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि अश्वनी बीते वीरवार रात सेक्टर-52 स्थित अपने दूसरे घर में खाना खाने के बाद पिता के घर रहने चले गए। अगली सुबह जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो मामले का पता चला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में सामने आया कि अश्वनी पिछले काफी से मानसिक तौर से परेशान चल रहे थे। उनकी एक बेटी और एक बेटा हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed