फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BA Admission: Provisional merit list released, 100 percent cut off of both government colleges of Sector-11

बीए दाखिला : अस्थायी मेरिट लिस्ट जारी, सेक्टर-11 के दोनों सरकारी कॉलेजों की कट ऑफ रही 100 प्रतिशत

Wed, 01 Sep 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
BA Admission: Provisional merit list released, 100 percent cut off of both government colleges of Sector-11
चंडीगढ़। शहर के 11 सरकारी और निजी कॉलेज में नॉन सेंट्रलाइज्ड बीए की मेरिट लिस्ट मंगलवार शाम पांच बजे के बाद जारी की गई। इसमें सरकारी कॉलेजों की अस्थायी मेरिट सूची डीएचई की वेबसाइट dhe.chd.gov.in पर जारी की गई। शहर के आठ सरकारी कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेेंट कॉलेज-11 और पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज-11 की मेरिट 100 प्रतिशत गई है। पीजी कोर्स के लिए कॉमन दाखिला प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

कॉलेजों की ओर से जारी सूची में उम्मीदवारों के बारहवीं अंकों के साथ नाम और अभिभावकों के नाम भी जारी किया गया है। विद्यार्थी एक सितंबर से लेकर सात सितंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड नंबर पर फीस का संदेश आने के 24 घंटे के भीतर फीस जमा करवानी होगी। इस बार कोरोना महामारी के कारण पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसलिए उम्मीदवारों को फीस ऑनलाइन ही जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

बीए में दाखिले का शेड्यूल
कटऑफ दिनांक
70 फीसदी से अधिक अंक एक सितंबर
60 फीसदी से अधिक अंक तीन सितंबर
50 फीसदी से अधिक अंक छह सितंबर
50 फीसदी से कम अंक सात सितंबर
रिजर्व कैटेगरी यूटी और नॉन यूटी कैडर छह सितंबर
मेरिट सूची यूटी पूल
कॉलेज कट ऑफ- सूची में शामिल उम्मीदवार
पीजीजीसी-11 : 100 प्रतिशत : 1360
पीजीजीसीजी-42 : 99.2 प्रतिशत : 1117
पीजीजीसी-46 : 98.2 प्रतिशत : 1889
पीजीजीसीजी-11 : 100 प्रतिशत : 939
मेरिट सूची आउटसाइड यूटी
कॉलेज - कटऑफ - सूची में शामिल उम्मीदवार
पीजीजीसीजी-42 : 99.8 प्रतिशत : 1095
पीजीजीसी-11 : 99 प्रतिशत : 438
पीजीजीसी-46 : 99 प्रतिशत : 1286
पीजीजीसीजी-11 : 99.8 प्रतिशत : 551
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed