फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   B.Com failed students gherao the admin block

बीकॉम फेल छात्रों ने किया एडमिन ब्लॉक का घेराव

Tue, 30 Aug 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
B.Com failed students gherao the admin block
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार को जारी बीकॉम तृतीय वर्ष के पेपर ऑपेरशनल रिसर्च में सैकड़ों छात्र फेल हो गए हैं। इसी के विरोध में पीयू और कॉलेजों के छात्रों ने एकजुट होकर सुबह 11 बजे ही एडमिन ब्लॉक का घेराव कर लिया। शाम 4 बजे तक एडमिन ब्लॉक का मुख्य द्वार बंद कर बाहर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कंट्रोलर एग्जामिनेशन की ओर से छात्रों के प्रतिनिधियों को बुलाकर उनके साथ चर्चा की और छात्रों के हित में फैसला लेने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि पेपर पीयू की ओर से जारी परीक्षा पैटर्न के अनुसार नहीं आया था। इसमें कुछ प्रतिशत थ्योरी प्रश्न होते हैं लेकिन पेपर में सभी प्रश्न न्यूमेरिकल्स थे। इस कारण छात्र पेपर में उलझ गए और अच्छे से पेपर नहीं कर पाए। परिणामस्वरूप सैकड़ों छात्र एक साथ फेल हो गए। ऑपेरशनल रिसर्च का पेपर पीयू की ओर से 19 जुलाई को आयोजित किया गया था। छात्रों ने बताया कि पेपर के बाद बदले पैटर्न की शिकायत सीओई को ई-मेल के जरिए भेजी गई थी। इसके बदले ग्रेस अंक की मांग की गई थी।
विज्ञापन

छात्र बोले- संकट में है भविष्य
विद्यार्थियों ने कहा कि उनका भविष्य संकट में है क्योंकि एमबीए और अन्य मास्टर डिग्री कोर्स के लिए अप्लाई किया हुआ है। कई जगह फीस भी भरी हुई है। कंपार्टमेंट का पेपर अब अगले साल होगा। इस कारण दाखिला प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स :
छात्रों का मांगपत्र लिया, उच्च अधिकारियों के साथ होगी बैठक
प्रदर्शन कर रहे छात्रों की ओर से मांगपत्र ले लिया गया है। अभी उच्च अधिकारियों के साथ इसे लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद फैसला लिया जाएगा। - प्रो. जगत भूषण, सीओई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed