{"_id":"586e901d4f1c1b945d159f09","slug":"aytm-otp-to-change-the-pin-and-blown-18-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paytm का पिन बदलने के लिए OTP लिया और उड़ा लिए 18 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paytm का पिन बदलने के लिए OTP लिया और उड़ा लिए 18 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
एक युवती के पेटीएम वॉलेट से शातिर ठग ने 18 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। युवती की शिकायत पर सेक्टर 17 पुलिस ने केस दर्ज कर मामला साइबर सेल को जांच के लिए ट्रांसफर कर दिया है।
सेक्टर 23 निवासी गगनदीप कौर ने बताया कि किसी राहुल रॉय नाम के शख्स ने फोन पर पेटीएम का पिन बदलने का झांसा देकर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पता किया और वॉलेट से 18 हजार रुपये निकाल लिए। गगनदीप कौर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान, चंडीगढ़ में बतौर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट तैनात है।
गगनदीप ने बताया कि 9 दिसबंर की शाम को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल बताते हुए गगनदीप को बताया की वह पेटीएम के नोएडा स्थित हेड क्वार्टर का अधिकारी बोल रहा है। उसने गगनदीप कौर को कहा की सुरक्षा के चलते उसको पिन नंबर बदलना पडे़गा और उसके पेटीएम वालेट का ओटीपी नंबर पता कर लिया। कॉल आने के कुछ समय बाद ही गगनदीप के पेटीएम वालेट से 18 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।