{"_id":"60735b668ebc3edc076e1ac3","slug":"axis-bank-s-chief-private-security-personnel-s-intentions-deteriorated-about-4-04-crore-stolen-on-bank-premises-absconding-imprisoned-in-handcuff-cctv-chandigarh-news-pkl4100484150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक के मुख्य निजी सुरक्षाकर्मी की नियत बिगड़ी.. बैंक परिसर पर रखे करीब 4.04 करोड़ चोरी कर फरार, करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सिस बैंक के मुख्य निजी सुरक्षाकर्मी की नियत बिगड़ी.. बैंक परिसर पर रखे करीब 4.04 करोड़ चोरी कर फरार, करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में तैनात मुख्य निजी सुरक्षाकर्मी सुनील बैंक परिसर में रखे करीब 4.04 करोड़ रुपये चोरी कर फरार हो गया। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सुनील बार-बार बैंक के अंदर जाता है और अपनी शर्ट में रुपये छिपाकर बाहर निकल आता है। माना जा रहा है कि वह बैंक से रुपये लेकर बाहर अपने किसी साथी को दे रहा है या किसी वाहन में डाल रहा है। हैरानी की बात यह है कि बैंक की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के कुछ कर्मचारी भी तैनात थे, लेकिन उन्हें इस वारदात की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी सुनील को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं। फिलहाल देर रात तक उसके बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात बैंक के मुख्य निजी सुरक्षाकर्मी सुनील के साथ पंजाब पुलिस के तीन कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब तीन बजे सुनील अचानक गायब हो गया। काफी देर तक जब वह नहीं दिखा तो पंजाब पुलिस के जवानों ने बैंक अधिकारियों को इसकी सूचना दी। रविवार सुबह 11 बजे तक बैंक अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि सुनील के साथ बैंक के बक्से में रखे रुपये भी गायब हैं। उन्होंने पुलिस को सिर्फ यही सूचना दी कि उनका एक सुरक्षाकर्मी गायब है। उसके बाद बैंक अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो इस वारदात का खुलासा हुआ। फुटेज में साफ दिख रहा है कि वह बैंक के अंदर जाता है और अपनी शर्ट में कुछ छिपाकर बाहर ला रहा है। इसके बाद जब बैंक में रखे बक्से की जांच की गई तो पता चला कि उसका ताला कटर से कटा हुआ है और उसमें रखे सारे पैसे गायब हैं।
अधिकारियों ने हिसाब लगाया तो पता चला है कि बक्से में करीब 4.04 करोड़ रुपये थे। रविवार दोपहर तीन बजे पुलिस सेक्टर 34 थाना पुलिस, फोरेंसिक की टीम व डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची। पुलिस के मुताबिक, सुनील पिछले करीब तीन वर्षों से बैंक में निजी सुरक्षा कर्मचारी का काम कर रहा था। बैंक में उसके दो पते दर्ज हैं, एक मोहाली के सोहाना का है जबकि दूसरा पता मोरनी का है। फिलहाल उसका मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस टीमें दोनों जगह दबिश देने रवाना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, बैंक की इस शाखा में हर वक्त काफी कैश रहता था। यहां से ट्राइसिटी के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व जम्मू स्थित बैंक की शाखाओं में पैसा भेजा जाता है। हालांकि यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर सुनील पंजाब पुलिस के जवानों को कैसे चकमा दे गया।
कोट
आरोपी को पकड़ने के लिए टीम जगह-जगह छापामारी कर रही है। उसकी मोबाइल लोकेशन भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
- श्रुति अरोड़ा, एएसपी साउथ, चंडीगढ़