फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   awareness rally and natak by students under chandigarh police week

पुलिस वीकः रैली और नाटक से अवेयरनेस फैलाई, सेल्फ डिफेंस सिखाई

Fri, 04 Nov 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Nov 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
awareness rally and natak by students under chandigarh police week
चंडीगढ़ पुलिस वीक के तहत निकाली गई जागरुकता रैली
7वें पुलिस वीक के तहत चंडीगढ़ में महिला सुरक्षा पर जागरुकता रैली निकाली गई और नाटक पेश करके उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। पुलिस विभाग की चाइल्ड एंड वुमन सपोर्ट यूनिट की तरफ से महिला सुरक्षा पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को एसपी ट्रैफिक एवं सिक्योरिटी ईश सिंघल ने सेक्टर 17 प्लाजा से  हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली का समापन रोज गार्डन पर हुआ। रैली में स्कूल व कालेज की छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। यूनिट के डीएसपी एसपीएस सोंधी की सुपर विजन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड एब्यूज, यौन उत्पीड़न और युवतियों से छेड़छाड़ की वारदातों को लेकर नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की तकनीक भी सिखाई गई।
विज्ञापन


शाम को प्लाजा में साइबर सेल द्वारा साइबर सिक्योरिटी पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी सुखचैन सिंह गिल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मौजूद लोगों को साइबर एक्सपर्ट ने रोजाना हो रहे आनलाइन फ्रॉड के बारे में जानकारी देने के साथ ही इन फ्राड से बचने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही सेक्टर 29 स्थित ट्रैफिक लाइन के ऑडिटोरियम में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ऑटो ड्राइवरों केलिए सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर केलगभग 150 ऑटो ड्राइवरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed