फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Awareness programme organised on schemes launched for transgender community

Chandigarh News: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए शुरू की योजनाओं पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

Wed, 12 Nov 2025 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Awareness programme organised on schemes launched for transgender community
चंडीगढ़। प्रशासन के सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-10 में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्य पाल जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर सामाजिक कल्याण सचिव अनुराधा चगती, निदेशक पालिका अरोड़ा, सीसीपीसीआर अध्यक्ष शिप्रा बंसल और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव अंकित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य, ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड के सदस्य तथा स्कूलों एवं कॉलेजों की एंटी-डिस्क्रिमिनेशन सेल के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सत्य पाल जैन ने सभी से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कल्याण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। कार्यक्रम के दौरान प्राइड–जर्नल ऑफ द सेंटर फॉर ट्रांस स्टडीज का विमोचन किया गया। पैनल चर्चा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की पहचान, सामाजिक कलंक, समाज में उनके संबंध, उच्च शिक्षा में मानवाधिकार, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण एवं उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed