{"_id":"698a4688cd200cbe74093dd9","slug":"aviation-security-institute-to-open-in-old-airport-terminal-chandigarh-news-c-16-pkl1091-945106-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल में खुलेगा एविएशन सिक्योरिटी इंस्टीट्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल में खुलेगा एविएशन सिक्योरिटी इंस्टीट्यूट
विज्ञापन
चंडीगढ़। अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल में एविएशन सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलने जा रहा है। इसके लिए अब काम शुरू हो चुका है। फिलहाल ऐसा इंस्टीट्यूट अभी देशभर में दो एयरपोर्ट पर है लेकिन चंडीगढ़ में इसके खुलने से नाॅर्थ रीजन के साथ ही देश में एविएशन की सुरक्षा से जुड़ी टीमों को ट्रेनिंग दी जा सकेगी। चंडीगढ़ में इस इंस्टीट्यूट के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।
चंडीगढ़ में यह टर्मिनल वर्ष 2015 में बंद हो गया। जिसके बाद इसका उपयोग प्रशासनिक कार्यों के लिए किया जाने लगा। अब इस टर्मिनल को एयरपोर्ट की सबसे आवश्यक जरूरी सुरक्षा मानकों को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी। अब तक यहां के सुरक्षा से जुड़े सदस्य नई दिल्ली में ट्रेनिंग के लिए जाते थे। इस इंस्टीट्यूट के खुलने के बाद ट्रेनिंग की सुविधा यहीं हो सकेंगी। साथ ही देशभर के एविएशन सिक्योरिटी से जुड़े सदस्य भी यहां आ सकेंगे।
क्लासरूम बनाए जा रहे हैं यहां
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस इंस्टीट्यूट में क्लासरूम बनाए जा रहे हैं और लैब भी बनाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार इसमें एविएशन सिक्योरिटी स्टाफ, सीआईएसएफ के साथ एयरलाइंस के सदस्य भी ट्रेनिंग ले सकेंगे। यहां बैगेज की स्क्रीनिंग करने की जानकारी भी दी जाएगी और बम थ्रेड डिस्पोजल ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल में दो से तीन माह में एविएशन सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जा रहा है। इस इंस्टीट्यूट की आवश्यकता एविएशन इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा है क्योंकि अब सुरक्षा के मानकों में काफी बदलाव आएं हैं। इसके बनने से नार्थ रीजन के एयरपोर्ट के साथ ही सुरक्षा से जुड़े सदस्य यहां ट्रेनिंग ले सकेंगे।
अजय वर्मा, सीईओ, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड