फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   avastin controversy, avastin ban in chandigarh pgi, avastin drug controversy, chandigarh pgi

पीजीआई में आंखों की रोशनी खतरे में: 'दोषी' दवा चंडीगढ़ में बैन

Mon, 18 Jul 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Jul 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
avastin controversy, avastin ban in chandigarh pgi, avastin drug controversy, chandigarh pgi
चंडीगढ़ पीजीआई में गलत इंजेक्शन का शिकार हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
पीजीआई में एवेस्टिन हादसे के बाद चंडीगढ़ प्रशासन हरकत में आ गया है। चंडीगढ़ में एवेस्टिन दवा के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। ड्रग कंट्रोलर दिल्ली की टीम सोमवार को पीजीआई पहुंचकर एवस्टि दवा के उपयोग की जांच करेगी। चंडीगढ़ के ड्रग कंट्रोलर जसबीर सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूटी में एवेस्टिन की खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दवा को न तो कोई खरीद सकता है और न ही बेच सकता है। अगर ऐसा करता कोई पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्रग कंट्रोलर ने कहा कि यह प्रतिबंध फिलहाल कुछ समय के लिए लगाया गया है।  सोमवार को एवेस्टिन के कुछ सैंपल भी भरे जाएंगे।
विज्ञापन

पीजीआई में दवा का स्टॉक सीज

avastin controversy, avastin ban in chandigarh pgi, avastin drug controversy, chandigarh pgi
चंडीगढ़ पीजीआई में गलत इंजेक्शन का शिकार हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि केमिस्ट एसोसिएशन को पत्र लिखकर एवेस्टिन दवा के सारे स्टॉक को वापस लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। रविवार को ड्रग कंट्रोलर की टीम ने पीजीआई में रखे एवेस्टिन के स्टॉक सीज कर दिया। इस संबंध में उन्होंने पीजीआई के डाक्टरों के साथ मीटिंग भी की। 

उधर, शनिवार को  पीजीआई प्रशासन ने एवेस्टिन हादसे की पूरी रिपोर्ट ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को भेज दी थी। रिपोर्ट के साथ मरीजों की स्थिति, इलाज की जानकारी, दवा खरीदारी के प्रमाण, कुमार एंड कंपनी के बिल को भी शामिल किया गया है। रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि पीजीआई एवेस्टिन को बल्क में खरीदता था।

अचानक स्टॉक खत्म होने पर उसे स्थानीय केमिस्ट शॉप से खरीदनी पड़ी थी। एवेस्टिन (बेवासिजुमेब) के बैच नंबर बी7034बी02 की दो वायल कुमार एंड कंपनी से खरीदनी पड़ी, इसमें से एक वायल में गड़बड़ी मिली है। दूसरे वायल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। अब ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया इस मामले में कोई फैसला ले सकता है।

आज कुछ मरीजों को किया जा सकता है डिस्चार्ज

avastin controversy, avastin ban in chandigarh pgi, avastin drug controversy, chandigarh pgi
पीजीआई चंडीगढ़
पीजीआई में एवेस्टिन के इंजेक्शन लगने के बाद इंफेक्शन के शिकार मरीजों की आंखों में लगातार सुधार हो रहा है। लगभग सभी मरीजों में इंफेक्शन रुक गया है। अब उनकी आंखों की रोशनी को वापस लाने की कवायद चल रही है। कुछ मरीजों के आंखों की रोशनी वापस आनी शुरू हो गई है।

डॉक्टरों का कहना है कि सोमवार सवेरे एक बार सभी मरीजों को चेक किया जाएगा। जो ठीक होंगे, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 19 मरीजों की सर्जरी भी की जा चुकी है। मरीजों को इंट्रावेनस एंटीबॉयोटिक ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। कुछ दिन बाद उनकी नजर ठीक वैसी हो जाएगी, जैसे पहले थी। डॉक्टर हर घंटे मरीजों की जांच कर रहे हैं। उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है। कोशिश की जा रही है कि किसी भी मरीज की आंखों में कोई नुकसान न हो।

यह था मामला
बीते मंगलवार को पीजीआई ने 30 मरीजों को एवेस्टिन का इंजेक्शन लगाया गया था। इसके बाद मरीजों को घर भेज दिया गया। घर पहुंचने पर तीन मरीजों ने आंखों में जलन और सूजन की शिकायत दी। सूचना मिलते ही पीजीआई हरकत में आ गया और पेशेंट से संपर्क करना शुरू कर दिया। जिन्हें एक ही शीशी से दवा दी गई थी। उन सभी मरीजों को पीजीआई ने घर से बुलाकर दाखिल किया था। ये सभी मरीज हरियाणा-पंजाब के अलग-अलग जिलों से आए थे। कुल 27 मरीजों में इंफेक्शन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed