फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto in Chandigarh, challan cut in Himachal Driver upset

Chandigarh News: ऑटो चंडीगढ़ में, हिमाचल में कट गया चालान... चालक परेशान

Sun, 27 Nov 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Auto in Chandigarh, challan cut in Himachal Driver upset
चंडीगढ़। मक्खनमाजरा निवासी ऑटो चालक दुर्गानंद को उस समय तगड़ा झटका लगा जब उनके मोबाइल पर हिमाचल पर्यटन विभाग से चालान कटने का मैसेज आया। बद्दी में कटे चालान में मोबाइल और ऑटो नंबर तो दुर्गानंद का है लेकिन नाम रामलाल लिखा है। 27500 रुपये का चालान देख दुर्गानंद की हालत खराब है। परेशान दुर्गानंद ने बताया कि मैं आज तक ऑटो लेकर हिमाचल गया ही नहीं, फिर चालान कैसे कटा। अब उन्होंने मामले की शिकायत हिमाचल परिवहन विभाग में की है।
विज्ञापन

दुर्गानंद ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। उसकी पत्नी का तीन साल पहले देहांत हो चुका है। तीन बच्चे हैं। बच्चों को स्कूल भेजने के बाद शाम को पांच बजे वह हर हाल में घर पहुंच जाते हैं ताकि बच्चों को कोई समस्या न हो इसलिए लंबी दूरी की सवारी भी नहीं लेते। ऑटो चलाकर ही परिवार का गुजर बसर करते हैं।
विज्ञापन

दुर्गानंद बताया कि उसके पास हरियाणा नंबर (एचआर 68 बी 8822) का ऑटो है और वह ट्राइसिटी में ही सवारियां ढोते हैं। उनका मोबाइल घर पर ही रहता है। 24 नवंबर की शाम को उन्होंने अपनी बेटी को मोबाइल पर आए मैसेज को देखने को कहा। लिंक खोलने पर पता चला कि ऑटो का चालान कट गया है। हिमाचल परिवहन ने चालान की लोकेशन चंडीगढ़ से 25 किमी दूर सोलन के बद्दी की बताई है। दुर्गानंद का कहना है वह कभी वहां गए ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
लोक अदालत में चालान भरने के आदेश
हिमाचल प्रदेश स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी शिमला में 27 नवंबर को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान का भुगतान करने के लिए दुर्गानंद के मोबाइल नंबर पर मैसेज आया है। मैसेज बताया गया है कि चालान आरटीओ ऑफिस या लोक अदालत में जमा करवा सकते हैं। चालान जमा न करवाने पर ऑटो चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed