{"_id":"e78fe8e3960ba8afa3ce1dcf0ce9b302","slug":"auto-driver-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोचालकों ने निकाली रैली, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोचालकों ने निकाली रैली, पुलिस ने रोका
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Feb 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
जनता दल यूनाइटेड और ट्राइसिटी ऑटो रिक्शा यूनियन राजभवन के घेराव के लिए सेक्टर-34 के प्रदर्शनी ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से वह मिलकर घेराव के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
सेक्टर-33-34-20-21 के चौक पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों ने वहीं नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने वहां जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जनता दल यूनाइटेड के चंडीगढ़ अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है।