फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   auto driver died in road accident

Chandigarh News: सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत

Mon, 22 May 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
auto driver died in road accident
चंडीगढ़। रविवार अलसुबह एक ऑटो चालक को तेज रफ्तार वाहन ने सेक्टर 17/18 लाइट प्वाइंट के पास टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सेक्टर-16 अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जगतपुरा निवासी 24 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल के पास ऑटो खड़ा मिला है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस को रविवार सुबह साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि सेक्टर 17/18 लाइट प्वाइंट के पास व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पहुंची और घायल को अस्पताल लेकर गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक ऑटो चलता था। सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मारी थी। पुलिस आरोपी चालक की पहचान के लिए प्रेस लाइट प्वाइंट, सेक्टर 17/18 लाइट प्वाइंट और बस स्टैंड चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed