{"_id":"67aa54e5eace4857430494ca","slug":"auto-driver-died-due-to-swallowing-poison-chandigarh-news-c-16-pkl1043-630522-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जहर निगलने से हुई थी ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जहर निगलने से हुई थी ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-56 में रहने वाले 42 साल के ऑटो चालक दीपक की जहर निगलने से मौत हुई थी। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि मृतक ने जहर निगला था।
पुलिस ने बताया कि मृतक का पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। उसने अपनी पत्नी को कॉल कर बच्चों से बात करवाने के लिए कहा था लेकिन पत्नी ने बात नहीं करवाई। उस समय दीपक ने शराब पी रखी थी। इस वजह से पत्नी ने कहा कि सुबह बात करना। शनिवार सुबह दीपक घर पर अकेला था। उसकी पत्नी अपने मायके बनारस गई थी। दीपक की दो बहनें दिल्ली में रहती हैं। मां भी बहनों के पास गई थी। शुक्रवार को दीपक की मां उसे फोन कर रही थी लेकिन उसने नहीं उठाया। अगले दिन सुबह भी कॉल की। बेल तो बजती रही, लेकिन कॉल पिक नहीं की। कई बार कॉल करने के बाद दीपक के घर के पास उसके रिश्तेदार को कॉल की गई। जब रिश्तेदार घर गया तो देखा मोबाइल जमीन पर गिरा था। शौचालय में देखा तो अंदर से कुंडी लगी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया और दीपक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके नाक से खून बह रहा था।