फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auto and Cab drivers on strike in Chandigarh

चंडीगढ़: हड़ताल का मिलाजुला असर, कैब-टैक्सी नहीं चलीं, दौड़ते रहे ऑटो

Tue, 12 Apr 2022 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Apr 2022 10:11 AM IST
सार

हड़ताल करने वाले चालकों ने दावा किया कि ज्यादातर कैब व टैक्सियों के चालक हड़ताल में शामिल हैं। जो कैब और टैक्सी चला रहे हैं, उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Auto and Cab drivers on strike in Chandigarh
चंडीगढ़ में आटो और कैब चालकों की हड़ताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्राइसिटी में मंगलवार को टैक्सी व ऑटो चालकों की 24 घंटे की हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। कैब व टैक्सी सेवाएं लगभग पूरी तरह ठप रहीं लेकिन ऑटो सड़कों पर पहले की ही तरह दौड़ते दिखाई दिए। हालांकि हाथ जोड़कर हड़ताली टैक्सी चालक उन्हें रोकते-समझाते नजर आए। कई ऑटो चालकों ने उनकी बात मानी और बीच रास्ते ही सवारियों को उतार दिया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। 

विज्ञापन


एग्रीगेटर कंपनियों और प्रशासन की नीतियों के खिलाफ ट्राइसिटी कैब-ऑटो संयुक्त मोर्चा की तरफ से मंगलवार को चक्काजाम का एलान किया गया था। जिन कैब और ऑटो चालकों ने हड़ताल में शामिल होने का फैसला नहीं लिया, उन्हें पूरे दिन मनाने का दौर चलता रहा। शहर के एंट्री प्वाइंट्स, पीजीआई, बस स्टैंड व अन्य अस्पतालों के पास ऑटो व कुछ टैक्सियां चलती दिखीं। 
विज्ञापन


हड़ताल करने वाले चालकों ने दावा किया कि ज्यादातर कैब व टैक्सियों के चालक हड़ताल में शामिल रहे और उनका बंद पूरी तरह सफल रहा। जो लोग कैब व टैक्सी चला रहे थे, उन्हें बाद में मना लिया गया। इस हड़ताल का थोड़ा असर बसों में सवारियों की संख्या पर भी दिखा। बस स्टैंड से चलने वाली सभी बसें भरी हुई थीं। इस दौरान टू-व्हीलर टैक्सी सेवा देने वाली कंपनियों की चांदी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपिडो में बाइक चलाने वालों के पास काफी सवारियां दिखीं। कैब चालक उन्हें भी रोकते हुए नजर आए। हालांकि इनमें से कुछ ने बात मानी तो ज्यादातर उन्हें नजरअंदाज कर सवारियां बैठाते दिखाई दिए। चक्काजाम करने के बाद कुछ कैब चालक सेक्टर-17 में एकत्रित हुए और इसके बाद वो सेक्टर-18 स्थित स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के दफ्तर पहुंचकर अपनी मांगों का एक पत्र एसटीए को सौंपा। 

कैब व ऑटो चालकों ने एसटीए को सौंपा इन मांगों का पत्र

  • प्रशासन अपनी अधिसूचना में बढ़ी हुई दरों को एग्रीगेटर कंपनी से लागू करवाए
  • एसटीए व एग्रीगेटर कंपनियों के झगड़े में कैब व ऑटो ड्राइवर को न पीसा जाए
  • कोई कर या फीस बकाया है तो एग्रीगेटर कंपनी भुगतान करे
  • एग्रीगेटर कंपनियों की ओर से गलत तरीके से बंद की गईं चालकों की आईडी को तत्काल खोला जाए
  • सीटीयू बस स्टॉप की तर्ज पर पिक एंड ड्राप स्टॉप बनाए जाएं
  • किराए में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जाए
  • दिल्ली की तर्ज पर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था होनी चाहिए
  • पिक लोकेशन 2 किमी से अधिक होने पर 10 रुपये प्रति किमी जोड़े जाएं
  • कैब ऑपरेटर और पार्टनर का 10 लाख रुपये का बीमा हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed