फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Australia A defeated India A by six wickets.

Chandigarh News: ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को छह विकेट से दी शिकस्त

Sun, 13 Sep 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Australia A defeated India A by six wickets.
चंडीगढ़। ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ए महिला टीम को छह विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की।
विज्ञापन

शनिवार को पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में भारत ए के 117 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए ने 14 ओवर में चार विकेट खोकर 121 रन बनाते हुए छह ओवर पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ताहलिया विल्सन (22) और रेचल ट्रेनेमन (11) ने ऑस्ट्रेलिया ए को तेज शुरुआत दिलाई।

इसके बाद चार्ली नॉट ने 23 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन की आक्रामक पारी खेली। अनिका लियरॉयड ने 19 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाकर नाबाद 33 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। भारत ए की ओर से कप्तान अनुश्का शर्मा ने दो और जिंतिमानी कालिता ने एक विकेट लिया। भारत ए की टीम 19 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। तेजल हसबनिस (22), मिन्नू मणि (23) और सयाली सतघरे (नाबाद 16) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed