फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   audition, miss diva audition, miss diva 2016, fashion world, chandigarh auditions, chandigarh

चंडीगढ़ में मिस दीवा 2016 के ऑडिशन, चंडीगढ़ की कुड़ियों का जलवा

Fri, 01 Jul 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Jul 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
audition, miss diva audition, miss diva 2016, fashion world, chandigarh auditions, chandigarh
चंडीगढ़ में मिस दीवा 2016 के ऑडिशन - फोटो : अमर उजाला
मिस दीवा 2016 के शुक्रवार को हुए अहम राउंड में मॉडल्स ने रैंप पर ऐसा जलवा बिखेरा कि देखने वाले बस देखते रह गए। होटल माउंटव्यू में हुए मिस दीवा 2016 के चंडीगढ़ राउंड में देश भर से खूबसूरत मॉडल्स पहुंचीं। इस राउंड के लिए 45 प्रतिभागियों ने एंट्री दी। शुक्रवार को दो राउंड हुए, जिसमें पहला कॉकटेल राउंड और उसके बाद बिकनी राउंड हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद रैंप पर इन मॉडल्स ने कैटवॉक के जरिये अपनी चुनौती पेश की। जिसके बाद अंतिम 9 प्रतिभागियों का चयन किया। इनमें मॉडल्स को परखने के लिए जजों का पैनल बनाया गया था। जिन्होंने अपने अनुभव के आधार पर इन मॉडल्स को चुना। चुनी गईं नौ मॉडल मुंबई में 21 जुलाई को होने वाले राउंड में हिस्सा लेंगी। जिसमें ग्रेंड फिनाले के लिए प्रतिभागी चुनी जाएगी। इसका रिजल्ट सितंबर में आएगा।
विज्ञापन


जजों का पैनल में ये
मिस दीवा 2016 के चंडीगढ़ में हुए राउंड के लिए जजों के पैनल में फैशन डिजाइनर पूजा तलवार, मॉडल अंजली, अभिनेत्री वाकिमा गब्बी मौजूद रहीं।

ये प्रतिभागी पहुंचीं अगले राउंड में
प्राची तौमर - देहरादून
करणवीर कौर- चंडीगढ़
डॉ. पिंकी नरवाल- पंचकूला
अंकिता डोगरा- चंडीगढ़
आंचल बाजवा- गुड़गांव
स्मृति ठाकुर- लुधियाना
रिती राठौर- चंडीगढ़
गीतांजली- जयपुर
महक गुप्ता- चंडीगढ़

अगला राउंड मुंबई में
मिस दीवा 2016 का अगला राउंड मुंबई में होगा। जिसमें चंडीगढ़ में हुए ऑडिशन में चुनी गईं नौ प्रतिभागी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed