फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   investigating officer threatening woman, audio clip viral

महिला कर्मी से बोला अधिकारी- 'जल्दी आ नहीं तो पुलिस भेजूंगा, वह भी महिला पुलिस नहीं होगी'

Thu, 13 Aug 2020 12:56 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 13 Aug 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
investigating officer threatening woman, audio clip viral
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिटको के होटल शिवालिक व्यू में बड़ी संख्या में जुआरियों के पकड़े जाने के मामले में दोषी महिला कर्मचारी को जांच अधिकारी द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। जांच अधिकारी और महिला कर्मचारी की वॉयस रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। रिकार्डिंग में जांच अधिकारी महिला को धमका रहा है, वह कह रहा है कि जल्दी आ नहीं तो पुलिस भेजूंगा, वह भी महिला पुलिस नहीं होगी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सेक्टर-17 स्थित सिटको के होटल शिवालिक व्यू में अगस्त 2018 में बड़ी संख्या में जुआरी पकड़े गए थे, जो होटल के एक कमरे में जुआ खेल रहे थे। इन जुआरियों में शहर के कई रसूखदार भी शामिल थे। इस मामले में सिटको के कर्मचारी भी शामिल थे, जांच के बाद सात कर्मचारियों को दोषी पाया है। इसमें एक महिला कर्मचारी का नाम भी शामिल है। इस पूरे मामले की जांच यूटी प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए सेवानिवृत्त आईएएस के पैनल द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


जांच के दौरान महिला कर्मचारी और सेवानिवृत्त आईएएस की बातचीत की एक वॉयस रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। रिकॉडिंग में जांच अधिकारी दोषी महिला कर्मचारी को दिए गए स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर करने के लिए बुला रहा है। जांच अधिकारी कह रहा है कि जल्दी आ, नहीं तो पुलिस भेजूंगा, वह भी महिला पुलिस नहीं होगी। इस पूरी बातचीत में दोषी महिला कर्मचारी अपनी खराब तबीयत की दुहाई भी दे रही है। दोनों की बातचीत की वॉयस रिकार्डिंग सिटको कर्मचारियों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटको प्रबंधन में भी की शिकायत

महिला कर्मचारी ने जांच अधिकारी द्वारा फोन पर की गई इस अभद्रता की शिकायत सिटको प्रबंधन में मौखिक और लिखित रूप में कर दी है। अभी तक सिटको प्रबंधन की ओर से महिला कर्मचारी की शिकायत पर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। इससे कर्मचारी में प्रबंधन के प्रति रोष है। महिला द्वारा ईमेल के जरिए भी प्रबंधन को शिकायत भेजी गई है।

महिला कर्मचारी को पता था कि उसके खिलाफ रिपोर्ट बन रही है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद महिला दिए गए स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर नहीं कर रही थी, अब महिला पूरे मामले में झूठे आरोप लगा रही है।
- हरजीत सिंह, जांच अधिकारी, सेवानिवृत्त आईएएस

सिटको में तैनात नियमित कर्मचारियों को षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है जबकि आउटसोर्स से रखे गए कुछ कर्मचारी भी जुआ प्रकरण में दोषी थे, लेकिन उन्हें प्रबंधन ने क्लीन चिट के साथ ही एक्सटेंशन भी दे दिया। यह न्यायोचित नहीं है।
- कश्मीर चंद, चेयरमैन, सिटको प्रोग्रेसिव यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed