फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auction of fancy numbers the price of 0007 will be amazed you

OMG! वीआईपी नंबरों का इतना क्रेज, 0007 के लिए लगी लाखों की बोली

Sun, 21 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Auction of fancy numbers the price of 0007 will be amazed  you
Fancy Number - फोटो : File Photo
सिटी ब्यूटीफुल में वाहनों की नई सीरीज सीएच01-बीएम के स्पेशल/फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन के दूसरे दिन शुक्रवार को भी सबसे ज्यादा बिड 1.45 लाख रुपये की 0007 नंबर के लिए आई। इस नंबर का रिजर्व प्राइस 30 हजार रुपये रखा गया है। वीरवार को इस नंबर के लिए 90 हजार रुपये की बिड आई थी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि लाखों में नीलाम होने वाले 0001 नंबर के लिए दूसरे दिन भी सिर्फ 68000 रुपये की ही बिड आई। इस नंबर के लिए कल 66000 रुपये की बिड आई थी जबकि इसका रिजर्व प्राइस 50 हजार रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

 
0005 नंबर के लिए 1.06 लाख रुपये की बिड आई है। वीरवार को इस नंबर के लिए 38000 रुपये की बिड आई थी। 0002 नंबर के लिए 86000 रुपये की बिड आई है। इस नंबर का भी रिजर्व प्राइस 30 हजार रुपये है। वीरवार को इस नंबर के लिए 77 हजार रुपये की बिड आई थी। शुक्रवार को 0004 नंबर के लिए 60,000 तथा 0006 नंबर के लिए 52 हजार रुपये की बिड आई। इन दोनों नंबरों का रिजर्व प्राइस 30 हजार रुपये है। जबकि 0008 नंबर के लिए 54000 की बिड आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0009 नंबर के लिए 43000 व 0011 नंबर के लिए 42000 रुपये की बिड आई। इन दोनों नंबरों का रिजर्व प्राइस भी 30 हजार रुपये है। 0033, 4444, 9999 के लिए 35,000 रुपये व  0010 के लिए 34,000 रुपये की बिड आज आई है। 0003 व 0055 नंबरों के लिए 33, 000 रुपये, 0022, 0100, 0099 नंबरों के लिए 32, 000 रुपये की बिड आई है। 0077, 1313 व 2000 के लिए 31000 रुपये की बिड आई है जबकि 0027, 0044, 0070, 0088, 0101, 0808 के लिए 30, 000 रुपये की बिड आई है। आरएलए की ओर से फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन शुक्रवार तक की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed