फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Auction of Chandigarh's heritage furniture will be held in France, valued at around one crore rupees

फ्रांस में होगी चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी, करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई कीमत

Thu, 01 Jul 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Auction of Chandigarh's heritage furniture will be held in France, valued at around one crore rupees
चंडीगढ़। यूटी सचिवालय के तीन हेरिटेज फर्नीचरों की नीलामी एक जुलाई को फ्रांस के एक नीलामी घर में होने जा रही है। इनमें एडवोकेट कुर्सी, आर्म चेयर और एक डेस्क शामिल हैं। इन तीनों फर्नीचरों की अनुमानित कीमत 75 लाख से एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचरों की वर्ष 2021 में होने वाली यह 12वीं नीलामी है, जो एक जुलाई को पेरिस में होने जा रही है। हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने इस नीलामी की जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर, फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ और पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव अविनाश कुमार सिंह को भेजी है और नीलामी को रुकवाने की मांग की है। अजय जग्गा ने बताया कि उन्होंने इस नीलामी की अग्रिम सूचना दी है ताकि स्थानीय पुलिस की सहायता से नीलामी को रोकने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर के हेरिटेज फर्नीचरों की नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि ये हेरिटेज फर्नीचर आखिरकार देश से बाहर पहुंच कैसे रहे हैं। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी भी चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को नहीं रोक पाया है। तस्कर इस महामारी में भी शहर की विरासत को नीलाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक अध्ययन के मुताबिक, हर साल अलग-अलग देशों में अरबों रुपये के विरासती वस्तुओं की नीलामी होती है। प्रत्येक नागरिक का फर्ज है कि वह हेरिटेज फर्नीचर की तस्करी व नीलामी को रोकने के लिए प्रयास करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed