फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attention! On January 10 powerful bomb blow here

सावधान! यहां जल्द फटेगा शक्तिशाली बम

Wed, 08 Jan 2014 02:00 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jan 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
Attention! On January 10 powerful bomb blow here

रामगढ़ स्थित डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की लैब में दस जनवरी को एक अधिक क्षमता वाले बम की टेस्टिंग करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसकी रेंज करीब डेढ़ किलोमीटर तक होगी। इसकी आवाज भी काफी अधिक क्षमता वाली होगी। आर्गनाइजेशन की ओर से डीजी क्राइम, एयर ट्रैफिक व लोकल प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


साथ ही लोगों से भी आग्रह किया कि वे ट्रायल के दौरान अपने घर में रहे, ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे। डीआरडीओ की ओर से फिलहाल मोगीनंद के गांवों के लोगों को ही चेतावनी जारी की गई है। पहले यह समय सुबह 11.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में टर्मिनल बैलस्टिक रिसर्च रेगुलटरी के डायरेक्टर डा. मंजीत सिंह ने बताया कि सिर्फ एक घंटे के लिए लोगों को इस रेंज से दूर रहने को कहा गया है।

यह समय दो से तीन हो सकता है या फिर एक से दो। फिलहाल ट्रायल के सटीक समय के बारे में जल्द ही बता दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के ट्रायल होते रहते हैं, जब हाई कैलिबर बम की टेस्टिंग होती है तो लोगों से घर में रहने की हिदायत दी जाती है।


डीआरडीओ की लैब में समय दर समय बमों व गोलियों के ट्रायल होते रहे हैं, लेकिन अधिक क्षमता वाले बमों की टेस्टिंग कभी-कभार होती है।

सूत्रों ने बताया कि यह टेस्टिंग करीब डेढ़ साल बाद की जा रही है। हालांकि ,संस्थान ने बम के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया है।

घरों को होता है नुकसान, पर नहीं मिलता मुआवजा
मोगीनंद निवासी धर्मपाल ने बताया कि जब भी अधिक क्षमता वाले बम की टेस्टिंग होती है तो लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है।

उन्होंने बताया कि टेस्टिंग के दौरान उनके घरों में दरारे आ जाती हैं। लोगों के घरों के शीशे टूट जाते हैं। कामकाज प्रभावित हो जाता है और भी कई परेशानी आती हैं।

उन्होंने बताया कि आज भी उनके मकानों में दरारे हैं। इनसे उनके मकानों का खतरा रहता है। मकानों के क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें कोई मुआवजा भी नहीं मिलता।

धर्मपाल के मुताबिक, टेस्टिंग के दौरान लोगों को अपने घरों में कैद होना पड़ता है। रेंज के आसपास के लोग भी काफी परेशान हैं। लोकल प्रशासन ने भी फिलहाल इस बारे मे कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed