{"_id":"6261b02d724aa36a6c456690","slug":"attention-if-the-fire-in-the-leaves-is-not-good-for-the-employees-action-will-be-taken-chandigarh-news-pkl44835670","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! पत्तों में लगाई आग तो कर्मचारियों की खैर नहीं, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! पत्तों में लगाई आग तो कर्मचारियों की खैर नहीं, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पीयू में पत्तों में लगाई गई आग।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय समेत शहर में विभिन्न जगहों पर पत्तों को आग लगाने के मामले को नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने गंभीरता से लिया है। आयुक्त ने वीरवार को नगर निगम के व्हाट्सएप समूह पर निर्देश जारी किया कि किसी भी कर्मचारी को ऐसा करते पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त शुक्रवार को लिखित आदेश भी जारी करेंगी।
निगम आयुक्त फिलहाल स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सूरत में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने गईं हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास पत्तों में आग लगाने के कुछ वीडियो आए हैं, जो पीयू के आसपास के लग रहे हैं। हम वहां लगे कैमरों को भी चेक कराएंगे ताकि पत्तों में आग लगाने वालों की पहचान हो सके। इस संबंध में निगम के आधिकारिक व्हाट्सएप समूह में निर्देश दे दिए गए हैं। शुक्रवार को लिखित आदेश जारी किए जाएंगे।
बॉक्स
पीयू के पास दो पेड़ भी जल गए
पीयू के साथ लगती दीवार से पत्तों की ढेर लगे हुए हैं। यहां प्रतिदिन कोई इन पत्तों में आग लगा देता है। इस कारण बुधवार को दो पेड़ भी जल गए। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया, वहीं कई बार फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। सुबह घूमने वाले लोगों का कहना है कि आग लगाते किसी को देखा नहीं, लेकिन आम आदमी को आग लगाकर क्या मिलेगा।