फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attendant Sheela injured in Carmel Convent School accident discharged from PGI

Chandigarh: कार्मल स्कूल हादसे में घायल अटेंडेंट शीला को पीजीआई से मिली छुट्टी, बच्चों ने लगाया गले

Mon, 08 Aug 2022 10:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 10:16 AM IST
सार

पीजीआई की तरफ से शीला को शुभकामनाओं का कार्ड दिया गया। प्रो. कौशल ने बताया कि एक महीने तक चले इलाज के बाद शीला अब बिल्कुल ठीक हैं। इसलिए उन्हें घर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Attendant Sheela injured in Carmel Convent School accident discharged from PGI
कार्मल हादसे में घायल शीला को पीजीआई से मिली छुट्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के कार्मेल कान्वेंट स्कूल में आठ जुलाई को पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला अटेंडेंट शीला को एक माह बाद सोमवार को पीजीआई से छुट्टी मिल गई। वे सुबह 9.30 बजे पीजीआई से अपने घर रवाना हुईं। इस दौरान शीला को लेने के लिए उनके दोनों बच्चों के साथ ही रिश्तेदार, स्कूल स्टाफ समेत काफी संख्या में छात्राएं पीजीआई पहुंची थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


शीला को जैसे ही वार्ड से बाहर लाया गया तो सबने उनका स्वागत किया। इस दौरान वहां मौजूद लोग भावुक नजर आए। उनके बच्चों ने मां को गले लगाकर ईश्वर का धन्यवाद दिया। वहां मौजूद चिकित्सा पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विपिन कौशल ने भी शीला को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीजीआई की तरफ से शीला को शुभकामनाओं का कार्ड भी दिया गया। प्रो. कौशल ने बताया कि एक महीने तक चले इलाज के बाद शीला अब बिल्कुल ठीक हैं। इसलिए उन्हें घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि कार्मेल कॉन्वेन्ट स्कूल में 8 जुलाई की सुबह पेड़ गिर गया। शीला उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें 8 जुलाई को गंभीर स्थिति में पीजीआई के इमरजेंसी आईसीयू में भर्ती किया गया था। जहां 15 दिनों तक वह बेहोश रहीं। लेकिन पीजीआई के डॉक्टरों व स्टाफ की मेहनत रंग लाई है और एक महीने तक चले इलाज के बाद शीला पूरी तरह ठीक हो गई। इसलिए उन्हें सोमवार को नेहरू अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed