फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempt to cheat by sending fake messages of electricity bill in Haryana

हरियाणावासी सावधान: बिजली बिल के फर्जी मैसेज भेज ठगी की कोशिश, पुलिस और निगम ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 16 May 2022 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 May 2022 09:34 PM IST
सार

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण ने कहा कि यूएचबीवीएन किसी भी निजी मोबाइल नंबर पर अपने बिल का भुगतान के लिए नहीं कहता है। हमेशा बिल भुगतान के लिए निगम की आधिकारिक साइट और एप का ही उपयोग करें।

विज्ञापन
Attempt to cheat by sending fake messages of electricity bill in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में बिजली बिलों के फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश की जा रही हैं। इसको लेकर हरियाणा पुलिस और बिजली निगम ने एडवाइजरी जारी की है। हरियाणा पुलिस ने कहा है कि बिजली बिलों के संबंध में एसएमएस द्वारा उन्हें कनेक्शन काटने संबंधी भेजे जा रहे फर्जी संदेश पर कोई जानकारी साझा न करें। ऐसे धोखेबाज पहले फोन नंबरों पर टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं, जिसमें कहा जाता है कि आपकी बिजली काट दी जाएगी क्योंकि आपके पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं हुआ है और दिए गए नंबर से संपर्क करने को कहा जाता है। 

विज्ञापन


पिछले भुगतानों को सत्यापित करने के उद्देश्य से बैंक खाते के विवरण साझा करने के लिए मनाने की कोशिश करते हैं। साथ ही एनीडेस्क, टीम व्यूअर जैसे रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन इंस्टॉल करने के लिए भी कहा जाता है। ऐसे जालसाजों से बचें और अपनी जानकारी साझा न करें। अगर फिर भी साइबर ठगी का शिकार बनते हैं तो ऐसी किसी भी घटना की सूचना cybercrime.gov.in पोर्टल या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दें।
विज्ञापन


वहीं, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण ने कहा कि यूएचबीवीएन किसी भी निजी मोबाइल नंबर पर अपने बिल का भुगतान के लिए नहीं कहता है। हमेशा बिल भुगतान के लिए निगम की आधिकारिक साइट https://uhbvn.org.in और एप https://tinyurl.com/2p8cxmmz का ही उपयोग करें। साथ ही धोखाधड़ी से सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed