फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man murdered in Chandigarh

खौफनाक : घर में घुसकर बेटे पर हमला, बचाने आए पिता की चाकू से कर दी हत्या

Sat, 31 Oct 2020 01:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 31 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
A Man murdered in Chandigarh
अतर सिंह का फाइल फोटो, सुआ घोंपने से घायल अनिल कुमार। - फोटो : फाइल फोटो

रामदरबार फेस-1 में रंजिशन बेटे को मारने आए तीन युवकों ने बीच बचाव कर रहे पिता की कमर और चेहरे पर चाकू से वार कर हत्या कर दी, जबकि बेटे अनिल की कमर में सुआ घोंपकर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस विशाल, बॉबी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी है। वहीं, स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है। उनका कहना है कि चंडीगढ़ में लगातार अपराध बढ़ रहा है और पुलिस रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अतर सिंह (58) रामदरबार फेस-1 के वाल्मीकि मंदिर के पीछे मकान नंबर (994) में तीन बेटों और पत्नी के साथ रहते थे। वह हेल्थ विभाग में सफाई कर्मचारी थे। शुक्रवार दोपहर अतर सिंह का बेटा अनिल अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के गली के पास कुछ युवक खड़े होकर नशा कर रहे थे। अनिल ने युवकों को साइड में हटने को कहा तो वे भड़क गए और अनिल से गाली गलौज शुरू कर दी। लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत कराया। इसके बाद तीनों युवक शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे अतर सिंह के घर पहुंचे और अनिल को पीटना शुरू कर दिया।

पिता अतर सिंह बेटे को बचाने आए तो हमलावरों ने अतर सिंह पर चाकू से कई वार कर दिए। अनिल की कमर में भी सुआ घोंप दिया। शोर शराबे के बाद लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। लोगों ने पिता-पुत्र को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अतर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनिल कुमार की हालत स्थिर बनी हुई है। सेक्टर 31 थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

वारदात के बाद घर में छाया मातम
वारदात के बाद पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है, जहां कोरोना रिपोर्ट के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं देर रात तक अतर सिंह के परिवारों में मातम छाया रहा। इसके अलावा पुलिस ने परिजनों समेत अन्य सभी के बयान दर्ज किए। बताया गया कि आरोपियों का घर अतर सिंह के मकान से कुछ दूरी पर स्थित है।

गली में खड़े होकर रोजाना करते हैं नशा
अतर सिंह के दूसरे बेटे सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपी रोजाना गली के बाहर खड़े होकर नशा करते रहते हैं, लेकिन पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। इसके अलावा वारदात में युवकों के परिजन भी शामिल हैं। उनके उकसाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। सेक्टर-31 थाना प्रभारी परमजीत कौर सेखों की अगुवाई में पुलिस देर रात तक आरोपियों को दबोचने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed