फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attacked on Congress sarpanch's family, one shot dead in Bathinda

पंजाब: बठिंडा में कांग्रेस सरपंच के परिवार पर हमला, गोली लगने से भतीजे की मौत

Mon, 06 Jul 2020 10:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Jul 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Attacked on Congress sarpanch's family, one shot dead in Bathinda
प्रतीकात्मक तस्वीर

बठिंडा के गांव बाठ में रविवार देर शाम सरपंच और उसके परिवार पर जेल से छूटकर आए अमृतपाल सिंह ने साथियों संग मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सरपंच कुलविंदर सिंह, उसकी पत्नी वीरपाल कौर और भतीजा मेहकदीप सिंह घायल हो गए, जबकि सरपंच के भतीजे सुखराज सिंह की सीने में गोली लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन


तीनों घायलों को सिविल अस्पताल बठिंडा लाया गया। जहां मेहकदीप सिंह को गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर कर दिया गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर के बाहर खड़े होकर हवाई फायर किए और अपनी गाड़ियों से फरार हो गए।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में दाखिल कांग्रेस सरपंच कुलविंदर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अमृतपाल सिंह बाहर के लड़कों को गांव में लेकर आता था। रोकने पर धमकी देता था। सरपंच ने आरोप लगाया कि इस बारे में उसने पुलिस को कई बार बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी रंजिश में अमृतपाल सिंह ने रविवार शाम को अपने साथियों के साथ उनके घर में घुसकर गोली चलाई और तेजधार हथियारों से परिवार पर हमला किया।


सरपंच ने बताया कि इस हमले में वह, उसकी पत्नी और भतीजा मेहकदीप तेजधार हथियार लगने से घायल हो गए। वहीं भतीजे सुखराज सिंह के सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी अमृतपाल एक मामले में जेल में बंद था। लॉकडाउन के दौरान उसे जेल से छुट्टी दी गई थी। 

सरपंच ने आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई भिंदा सिंह पर तीन दिन पहले गांव के ही लोगों ने गोली चलाई थी लेकिन उस मामले में भी पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। घायलों का बयान दर्ज करने पहुंचे थाना नथाना के एएसआई कौर सिंह ने कहा कि पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आरोपी अमृतपाल सिंह समेत छह लोगों पर नाम समेत और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या करने के प्रयास के तहत केस दर्जकर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed