{"_id":"5e4026358ebc3ee5d21f893a","slug":"attack-on-young-man-with-knife-at-julana-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाना: युवक पर कार सवारों ने चाकू से किया हमला, हवाई फायरिंग भी की, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना: युवक पर कार सवारों ने चाकू से किया हमला, हवाई फायरिंग भी की, पीजीआई रेफर
Sun, 09 Feb 2020 09:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना ( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार दोपहर बाद जुलाना की नई अनाज मंडी के पास कार सवार तीन-चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
पिल्लूखेड़ा निवासी विरेंद्र (30) जुलाना में किसी काम से आया हुआ था। बताया जा रहा है कि जब वह जुलाना की नई अनाज मंडी की गेट के सामने से गुजरने वाली करसोला गांव की सड़क पर मौजूद था तो कार में सवार तीन-चार बदमाश वहां पर पहुंचे और पिस्तौल से हवाई फायरिंग करते हुए युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
युवक की गर्दन पर चाकू से वार किए गए हैं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामले का खुलासा नहीं किया गया है कि हमला किस वजह से किया गया था और हमलावर कौन थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवक पर चाकू से हमला किया गया है। हवाई फायरिंग भी हुई है। जिंदा कारतूस व खोल भी मिले हैं। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। - अनिल जोल, चौकी प्रभारी जुलाना।