फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on students in Sector-15 market, battle for life and death in PGI

Chandigarh News: सेक्टर-15 मार्केट में छात्रों पर हमला, पीजीआई में जिंदगी और मौत से जंग

Fri, 03 Oct 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Attack on students in Sector-15 market, battle for life and death in PGI
चंडीगढ़। सेक्टर-15 मार्केट में बुधवार देर रात दो छात्रों पर करीब आठ हमलावरों द्वारा धारदार हथियारों से किए गए हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान फतेहाबाद (हरियाणा) निवासी आदित्य चौधरी (23) और जींद निवासी मनीष कुमार (27) के रूप में की गई है जो पीजीआई में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आदित्य डीएवी कालेज सेक्टर-10 में बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। मनीष पंजाब यूनिवर्सिटी से पास आउट होकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है।जानकारी के अनुसार, यह दोनों छात्र बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे सेक्टर-15 मार्केट पहुंचे और एक साउथ इंडियन फूड स्टाल पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान मनीष की वहां मौजूद युवकों से मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और करीब सात-आठ युवकों ने धारदार हथियारों से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन



=========
सेक्टर 25 की तरफ फरार हो गए हमलावर
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपियों ने दोनों छात्रों पर कई वार किए। आदित्य और मनीष खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान हमलावर तीन दोपहिया वाहनों पर सवार होकर सेक्टर-25 की ओर फरार हो गए। घायल मनीष ने हिम्मत दिखाते हुए दोस्तों को फोन किया। सूचना मिलते ही दोस्त मौके पर पहुंचे और दोनों को पहले सेक्टर 16 अस्पताल ले गए। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया। दोनों के शरीर पर चाकू के कई घाव हैं और हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर थाना सेक्टर-11 पुलिस अस्पताल पहुंची और मनीष के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed