फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attack on Maqsoodan police station Plot to create in Pakistan

खुलासाः पाकिस्तान में रची गई थी पंजाब के मकसूदां थाने पर हमले की साजिश, ऐसे पहुंचे थे हथियार

Mon, 12 Nov 2018 09:18 AM IST
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 12 Nov 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
attack on Maqsoodan police station Plot to create in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब के मकसूदां थाने में बम धमाके का तानाबाना पाकिस्तान में बैठकर बुना गया था। इसमें बब्बर खालसा का मुख्य हाथ था। बब्बर खालसा ने पंजाब में वारदातों के लिए अंसार गजवा तुल हिंद के चीफ जाकिर मूसा को उकसाया था और इसके बदले इनाम में हथियारों की खेप पहुंचाने का वादा किया गया था। पाकिस्तान की तरफ जांच घूमने के बाद स्थानीय एजेंसियों ने आईबी व एनआईए की मदद लेनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आईबी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, जेएंडके से सटे पाकिस्तान सीमा से हथियारों की तस्करी काफी मुश्किल हो गई है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में सक्रिय अंसार गजावत उल हिंद के चीफ जाकिर मूसा ने पाकिस्तान में अपने आकाओं से संपर्क किया तो उन्होंने आगे उसका संपर्क बब्बर खालसा आतंकवादी गुट से करवाया। जाकिर मूसा ने हथियारों की मांग की है और कहा कि सीमा से हथियारों की तस्करी अब काफी मुश्किल है।
विज्ञापन


इसलिए पंजाब से सटी पाकिस्तान सीमा से हथियारों की खेप भेजी जाए। सूत्रों के मुताबिक बब्बर खालसा ने शर्त रखी थी कि वह पंजाब में कोई वारदात करके दिखाए तो उसके बदले हथियारों की खेप सप्लाई कर दी जाएगी। अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा ने पंजाब सीमा से हथियारों की खेप भेजी थी। यह खेप अमृतसर के रास्ते सीटी इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले छात्रों के पास पहुंच गई थी, इसकी भनक आईबी को लग गई थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

        
इसके बाद 10 अक्तूबर को पुलिस ने सीटी इंस्टीट्यूट के बीटेक (सिविल) के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र जाहिद गुलजार के कमरे से एक असॉल्ट राइफल समेत दो हथियार और विस्फोटक जब्त किए। गुलजार श्रीनगर के अवंतीपुरा के राजपुरा का रहने वाला था। गुलजार को मोहम्मद इदरिस शाह उर्फ नदीम और युसूफ रफीक भट के साथ गिरफ्तार किया गया।


शाह पुलवामा का रहने वाला है। रफीक पुलवामा के नूरपुरा का निवासी निकला और जाकिर मूसा का भाई था। हथियारों की खेप जाकिर मूसा तक जेएंडके में पहुंचाई जानी थी और इसके बदले में जाकिर मूसा को बब्बर खालसा की शर्त भी माननी थी।  पंजाब पुलिस ने टीम का गठन कर 3 नवंबर को फैजल बाशिर (23) को अवंतीपुरा और शाहिद क्यूम (22) को रविवार को जालंधर से गिरफ्तार किया गया।  पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा का कहना है कि अंसार गजवा तुल हिंद व बब्बर खालसा के बीच पाकिस्तान में संपर्क होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed