{"_id":"5be88d3cbdec22695176b0bb","slug":"attack-on-maqsoodan-police-station-plot-to-create-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः पाकिस्तान में रची गई थी पंजाब के मकसूदां थाने पर हमले की साजिश, ऐसे पहुंचे थे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः पाकिस्तान में रची गई थी पंजाब के मकसूदां थाने पर हमले की साजिश, ऐसे पहुंचे थे हथियार
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Mon, 12 Nov 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मकसूदां थाने में बम धमाके का तानाबाना पाकिस्तान में बैठकर बुना गया था। इसमें बब्बर खालसा का मुख्य हाथ था। बब्बर खालसा ने पंजाब में वारदातों के लिए अंसार गजवा तुल हिंद के चीफ जाकिर मूसा को उकसाया था और इसके बदले इनाम में हथियारों की खेप पहुंचाने का वादा किया गया था। पाकिस्तान की तरफ जांच घूमने के बाद स्थानीय एजेंसियों ने आईबी व एनआईए की मदद लेनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आईबी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, जेएंडके से सटे पाकिस्तान सीमा से हथियारों की तस्करी काफी मुश्किल हो गई है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में सक्रिय अंसार गजावत उल हिंद के चीफ जाकिर मूसा ने पाकिस्तान में अपने आकाओं से संपर्क किया तो उन्होंने आगे उसका संपर्क बब्बर खालसा आतंकवादी गुट से करवाया। जाकिर मूसा ने हथियारों की मांग की है और कहा कि सीमा से हथियारों की तस्करी अब काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
इसलिए पंजाब से सटी पाकिस्तान सीमा से हथियारों की खेप भेजी जाए। सूत्रों के मुताबिक बब्बर खालसा ने शर्त रखी थी कि वह पंजाब में कोई वारदात करके दिखाए तो उसके बदले हथियारों की खेप सप्लाई कर दी जाएगी। अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा ने पंजाब सीमा से हथियारों की खेप भेजी थी। यह खेप अमृतसर के रास्ते सीटी इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले छात्रों के पास पहुंच गई थी, इसकी भनक आईबी को लग गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद 10 अक्तूबर को पुलिस ने सीटी इंस्टीट्यूट के बीटेक (सिविल) के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र जाहिद गुलजार के कमरे से एक असॉल्ट राइफल समेत दो हथियार और विस्फोटक जब्त किए। गुलजार श्रीनगर के अवंतीपुरा के राजपुरा का रहने वाला था। गुलजार को मोहम्मद इदरिस शाह उर्फ नदीम और युसूफ रफीक भट के साथ गिरफ्तार किया गया।
शाह पुलवामा का रहने वाला है। रफीक पुलवामा के नूरपुरा का निवासी निकला और जाकिर मूसा का भाई था। हथियारों की खेप जाकिर मूसा तक जेएंडके में पहुंचाई जानी थी और इसके बदले में जाकिर मूसा को बब्बर खालसा की शर्त भी माननी थी। पंजाब पुलिस ने टीम का गठन कर 3 नवंबर को फैजल बाशिर (23) को अवंतीपुरा और शाहिद क्यूम (22) को रविवार को जालंधर से गिरफ्तार किया गया। पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा का कहना है कि अंसार गजवा तुल हिंद व बब्बर खालसा के बीच पाकिस्तान में संपर्क होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।