{"_id":"5abe1cb34f1c1ba9618b4790","slug":"attack-on-haryana-cabinet-minister-anil-vij-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर हमला, युवकों ने बरसाए ताबड़तोड़ पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर हमला, युवकों ने बरसाए ताबड़तोड़ पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 31 Mar 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
अनिल विज पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर हमला किया गया है। दो युवकों ने ताबड़तोड़ पत्थर बरसाए, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। लेकिन उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। वहीं इस घटना के बाद पुलिस विभाग और अफसरों में हड़कंप मच गया। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि मंत्री अनिल विज पानीपत में लघु सचिवालय में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के बाद लौट रहे थे। जैसे ही वे कार में बैठने लगे, दोनों युवकों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थर कार के अगले हिस्से में लगा और शीशा टूट गया।
पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवक कोई शिकायत लेकर आए थे, लेकिन मंत्री विज ने सुनी नहीं। इस बात से नाराज होकर ही उन्होंने पथराव किया। आरोपी युवकों के नाम अमित और दीपक बताए जा रहे हैं और दोनों ही पानीपत के रहने वाले हैं।