फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on father and son after entering home, case registered

घर में घुसकर पिता पुत्र पर तेजधार हथियार से हमला, केस दर्ज

Mon, 28 Sep 2020 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Attack on father and son after entering home, case registered
चंडीगढ़। सेक्टर-25 कॉलोनी स्थित एक घर में घुसकर रंजिशन चार युवकों ने पिता-पुत्र पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। गली में खड़ी पड़ोसी के कार के शीशे भी तोड़ डाले। पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां महिपाल (पिता) और अंकुश (बेटा) का इलाज चल रहा है। सेक्टर-11 थाना पुलिस आरोपी रोहित, अभी, रोहन और आशीष के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 452, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

वारदात शनिवार रात की है। पुलिस को दी शिकायत में महिपाल ने बताया कि वह परिवार समेत सेक्टर-25 के मकान नंबर 3550 में रहते हैं। आरोप है कि रंजिशन उक्त आरोपी उनके घर में घुसकर बेटे अंकुश पर तेजधार हथियार समेत रॉड और डंडे से हमला कर दिया। जब बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर जख्मी किया। साथ ही गली में खड़ी पड़ोसी के कार के शीशे भी तोड़ दिए। इसकी सूचना पर सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज शिवचरण टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed