{"_id":"656ac3b99d1da7f679005b94","slug":"attack-on-family-in-village-faida-of-chandigarh-after-minor-dispute-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में गुंडागर्दी: दरवाजा तोड़ घर में घुसे हमलावर, रॉड मार गर्भवती का हाथ तोड़ा.... वजह बेहद मामूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में गुंडागर्दी: दरवाजा तोड़ घर में घुसे हमलावर, रॉड मार गर्भवती का हाथ तोड़ा.... वजह बेहद मामूली
Sat, 02 Dec 2023 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:17 AM IST
सार
विनोद कुमार राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनका कहना है कि वारदात वाले दिन शाम सात बजे उनका बेटा घर के दरवाजे के पास खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इतने में आपराधिक किस्म के युवक कुणाल ने उनके बेटे से कहा कि वह फोन पर चिल्ला-चिल्ला कर क्यों बात कर रहा है। इसी के बाद बात बिगड़ गई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में परिवार पर हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चंडीगढ़ में बेहद मामूली बात पर गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। गांव फैदां के एक घर में दरवाजा तोड़कर घुसे हमलावरों ने गर्भवती महिला पर लात-घूंसे बरसाए, फिर बाहर तक घसीटा और रॉड से वार कर उसका हाथ तोड़ दिया। परिवार के बाकी सदस्यों को भी बुरी तरह पीटा और घर का सामान तोड़ दिया। वारदात 20 नवंबर की है।
विज्ञापन
फैदां गांव निवासी विनोद कुमार की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने गैरकानूनी रूप से जुटने, हथियारों समेत दंगा करने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, ट्रेसपासिंग और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया। पत्नी के गले से सोने की चेन भी झपट ली और उसका हाथ भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को चुनौती: हाईकोर्ट ने सरकार से 12 तक मांगा जवाब, कहा-क्यों न रोक लगा दें
विज्ञापन
मोबाइल पर चिल्लाकर बात करने पर हुई थी बहस
विनोद कुमार राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनका कहना है कि वारदात वाले दिन शाम सात बजे उनका बेटा घर के दरवाजे के पास खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इतने में फैदां गांव में ही रहने वाले आपराधिक किस्म के युवक कुणाल ने उनके बेटे से कहा कि वह फोन पर चिल्ला-चिल्लाकर क्यों बात कर रहा है। वह उसे गालियां भी देने लगा। बेटे ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई करते हुए 10 मिनट में सबक सिखाने की बात कही। कुछ देर बाद कई युवक हाथों में तलवार, चाकू और डंडे लेकर उनके घर पर हमला बोल दिया। परिवार ने डरकर अंदर से कुंडी लगा ली।
दरवाजा तोड़कर परिवार को बाहर घसीटा
शिकायतकर्ता के मुताबिक, हमलावरों कुणाल, विमल, कमल और जैयद के हाथों में डंडे, सौरव, अंकित, अभिषेक और राजू के हाथों में चाकू और किरपाण थी। वहीं आरोपी दीपक पाल ने हाथ में डंडा और रॉड पकड़ा हुआ था। बाकी अज्ञात युवकों के हाथों में भी हथियार थे। आरोप के मुताबिक, आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर घरवालों को बाहर घसीटा और कुणाल ने डंडा मार शिकायतकर्ता की पत्नी का दाहिना हाथ तोड़ दिया।
गर्भवती बहू से छेड़छाड़ भी की
पत्नी को बचाने गए विनोद का बिमल और कमल ने डंडे से सिर फोड़ दिया। वहीं, जैयद ने उनकी आंख पर पंच मारा। दीपक ने पीठ पर डंडा मारा और शिकायतकर्ता की गर्भवती बहू को खींचकर छेड़छाड़ करते और लात-मुक्के मारते हुए बाहर खींचकर लाए। यही नहीं बहू पर भी रॉड से वार किए। हमलावरों ने घर का सामान और मोबाइल भी तोड़ दिया। छह हजार रुपये निकाल ले गए और साले पर भी हमला किया। वहीं धमकी देकर गए कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो इस बार सिर्फ हाथ-पैर तोड़े हैं अगली बार जान से मार देंगे।