फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on car bike riders by riders

कार सवार लोगों ने बाइक सवार पर किया हमला

Thu, 21 Aug 2014 12:22 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 Aug 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Attack on car bike riders by riders
कार सवार कुछ लोगों ने बाइक सवार एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हथियारों से लैस हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल व्यक्ति के साथियों ने उसे लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से घायल व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

समाचार लिखे जाने इस संदर्भ में मामला दर्ज नहीं हो पाया था। ढांड निवासी सुनील पुत्र जसविंद्र मामा सतबीर सिंह पुत्र रामचंद्र और एक अन्य रिश्तेदार अनिल पुत्र नफे सिंह बाइक पर सवार होकर कावड़ी जा रहे थे।

रास्ते में दो कार सवार आए और हमला बोल दिया। हमले में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे गिर गए। इसके बाद कार सवार हथियारों सहित गाड़ी से नीचे उतरे और उन्होंने सुनील को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ डंडे बरसाए। सुनील के साथियों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


सुनील को लहूलुहान करने के बाद हमलावार फरार हो गए। घायल को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस बारे में थर्ड गेट पुलिस चौकी और केयूके आदर्श थाना में संपर्क किया गया, तो पता चला कि उनके पास अस्पताल से कोई सूचना नहीं आई है। ढांड थाना पुलिस मामले की जानकारी लेने गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed