{"_id":"a4784fdb5cbbc901aaec00ece5b3c7dd","slug":"attack-on-bsp-woman-councilors-jannat-jahan-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पार्षद पर हमले से गरमाई शहर में राजनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पार्षद पर हमले से गरमाई शहर में राजनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा पार्षद जन्नत जहां उल हक और उनकी पति पर हुए हमले से शहर की राजनीति में तूफान आ गया है। सभी पार्षद जन्नत के समर्थन में आ गए हैं। कांग्रेस जहां जन्नत पर हमले के बाद देर रात तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने और मेडिकल न करवाने पर हरियाणा भाजपा सरकार को कोस रही है, वहीं भाजपा घटना की निंदा कर रही है।
विज्ञापन
मेयर चुनाव नजदीक है तथा कांग्रेस और भाजपा दोनों को बसपा पार्षदों के वोट चाहिए। शहर में इस समय बसपा के जन्नत जहां समेत दो पार्षद हैं। दोनों वोटों का मेयर चुनाव में अहम भूमिका है। कांग्रेस पार्षद मुकेश बस्सी और पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा घटना के बाद शुक्रवार दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित जन्नत जहां के घर पहुंचे।
विज्ञापन
बस्सी कांग्रेस से मेयर पद के एक मात्र दावेदार हैं। दोनो नेता जन्नत के घर करीब तीन घंटे रुके। इन दोनों नेताओं को पंचकूला पुलिस और कुछ नेताओं से भी बात की। इसके बाद डीसीपी कार्यालय से जन्नत जहां को फोन आया और शिकायत दर्ज करवाने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
बसपा पार्षद जन्नत जहां का आरोप है कि आरोपी युवकों ने पिस्तौल की बट्ट से उन पर और पति पर हमला किया है। जन्नत जहां उल हक का आरोप है कि होटल से भी मारपीट घटना की फुटेज भी गायब हो गई।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावर युवक किसी बड़े नेता और वीआईपी के बेटे हैं। उनका कहना है कि वह उनका देर रात तक पुलिस ने मेडिकल भी नहीं करवाया। सिर्फ युवकों को बचाने में पुलिस लगी रही।भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा का दावा करती है, लेकिन उसके विपरीत महिलाओं की शिकायत भी घटना के बाद दर्ज नहीं करती है।
मुकेश बस्सी, कांग्रेस पार्षद ने बताया कि हैरानी की बात है कि बसपा पार्षद जन्नत जहां उल हक और उनके पति के साथ मारपीट होती है और कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं करती हैं। पुलिस वालों पर भी कार्रवाई की जाए जिन्होंने जन्नत की शिकायत दर्ज नहीं की।
चंद्रमुखी शर्मा, कांग्रेस पूर्व पार्षद के अनुसार एक तरफ तो हरियाणा की भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ महिला पार्षद को युवक बुरी तरह से पीटते हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। पंचकूला पुलिस ने रात को जन्नत और उनकी पति का मेडिकल तक नहीं करवाया। देर रात जब जन्नत और उनके पति थाने में खुद जाते भी हैं तो वहां पर भी आरोपी युवक उनके बेटे को धमकाते हैं।
देवेश मोदगिल, भाजपा पार्षद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ओर मनोहर लाल खट्टर की सरकार महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रतिबद्ध है। जो घटना घटी है वह शर्मनाक है। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
सतिंदर सिंह, भाजपा पार्षद के अनुसार, भारत में हमेशा कोई वीआईपी ही गड़बड़ करता है, जबकि आम सहता है। महिला पर हमला होना गलत है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।