फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on BJP leader's son who returned from Canada

Chandigarh News: कनाडा से लौटे भाजपा नेता के बेटे पर हमला

Fri, 16 Jan 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Attack on BJP leader's son who returned from Canada
मनीमाजरा। भाजपा नेता अवतार सिंह ढिल्लो के बेटे जसप्रीत सिंह पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार हमले का मामला सामने आया है। नवंबर में कनाडा से लौटे जसप्रीत सिंह पर पहले 7 जनवरी को जानलेवा हमला किया गया था। इसके बाद मनीमाजरा थाना में वांछित आरोपी उमंग शर्मा ने गन रखने की झूठी सूचना देकर पुलिसकर्मियों के साथ उनके फार्म हाउस पर दबिश दी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पिता और पुत्र ने डीएसपी नॉर्थ ईस्ट को अलग-अलग शिकायतें सौंपते हुए जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री अवतार सिंह ढिल्लो ने शिकायत में बताया कि उनका फार्म हाउस गांव किशनगढ़ रोड पर वेटरनरी अस्पताल के पास स्थित है। 14 जनवरी की शाम करीब छह बजे उनका बेटा फार्म हाउस पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, जिनके साथ वांछित आरोपी उमंग शर्मा और उसका एक साथी भी था। आरोप है कि उमंग और उसके साथी ने पहले रास्ते में जसप्रीत पर हमला किया और बाद में फार्म हाउस में पुलिस की मौजूदगी में ही उसका गला पकड़कर जानलेवा हमला किया। सूचना मिलने पर आईटी पार्क थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अवतार सिंह ने आशंका जताई कि उनके परिवार की जान को खतरा है।
विज्ञापन

वहीं जसप्रीत सिंह ने बताया कि 7 जनवरी की सुबह करीब चार बजे जब वह एक्टिवा पर फार्म हाउस जा रहा था, तो किशनगढ़ रोड से फार्म की ओर जाने वाले रास्ते में उमंग शर्मा सहित 10 से 15 युवकों ने उसे घेर लिया और डंडों व हथियारों से सिर पर हमला किया। हमलावर उसकी एक्टिवा की चाबी निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी नॉर्थ ईस्ट जोन विजय सिंह ने बताया कि पिस्टल की सूचना जांच में झूठी पाई गई। फेसबुक पर कनाडा में पहले डाली गई पुरानी फोटो के आधार पर यह गलत सूचना दी गई थी। दोनों शिकायतों की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed